IND v AUS: हेड टू हेड, प्लेइंग इलेवन, प्रिव्यू, टीवी पर कहां देखें, ऑनलाइन और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी लीजिए यहां
वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
अद्यतन - Sep 21, 2023 6:28 pm

एशिया कप 2023 जीतने के बाद टीम इंडिया (IND v AUS) अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला वनडे मैच 22 सितंबर यानी शुक्रवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली में खेला जाएगा। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले दोनों ही टीमें इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखेगी। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में के एल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
भारतीय टीम की बात करें तो टीम ने हाल ही में एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस मैच में भारत ने श्रीलंका को 50 रनों पर ऑलआउट कर दिया था इसके बाद भारत ने उस लक्ष्य को महज 6.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो, पहले 2-0 की बढ़त लेने के बाद, दक्षिण अफ्रीका से 3-2 वनडे सीरीज हारकर इस सीरीज में रही है। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें इस सीरीज को जीतकर अपने जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे। ताकी वर्ल्ड कप के लिए उनके खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस हाई रहे।
पीसीए स्टेडियम मोहाली की पिच रिपोर्ट (IND v AUS)
पीसीए स्टेडियम को बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है, लेकिन इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को भी मदद मिलेगी। यहां खेले गए आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 359 रन के स्कोर का आसानी से पीछा किया था। हालांकि, मोहाली का रिकॉर्ड बताता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सबसे अधिक सफलता मिली है। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की तुलना में पहले बैटिंग करने वाली टीम अधिक बार (10-15 का रिकॉर्ड है) जीती है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI (IND v AUS)
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11-
ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11-
डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा और तनवीर सांघा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND v AUS) वनडे में हेड टू हेड
मैच – 146 | भारत – 54 | ऑस्ट्रेलिया – 82 | नो रिजल्ट – 10
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND v AUS) ब्रॉडकास्ट डिटेल्स
तारीख: शुक्रवार, 22 सितम्बर
समय: दोपहर 01:30 बजे IST
लाइव स्ट्रीमिंग – Jio Cinema
लाइव प्रसारण – स्पोर्ट्स18 1 एसडी, स्पोर्ट्स18 1 एचडी