‘चोटिल’ Shreyas Iyer एशिया कप के बाद पहली बार आए नजर, पहुंचे थे गणपति बप्पा की पूजा में
अंबानी परिवार की गणपति पूजा में शामिल हुए श्रेयस अय्यर।
अद्यतन - सितम्बर 20, 2023 6:56 अपराह्न

एशिया कप के जरिए टीम इंडिया में लंबे समय बाद Shreyas Iyer और केएल राहुल ने वापसी की थी, केएल ने तो अपने बल्ले से खुद को साबित कर दिया था। लेकिन अय्यर को फिर से चोट ने जड़कर लिया था, जिसके बाद एशिया कप में लगभग-लगभग बैंच पर बैठे हुए ही नजर आए। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये खिलाड़ी अलग लुक में नजर आ रहा है।
कितने मैच खेले थे Shreyas Iyer ने एशिया कप में?
एशिया कप 2023 के शुरूआती मैचों में Shreyas Iyer टीम इंडिया का हिस्सा थे, जहां इस खिलाड़ी ने कुल 2 मैच खेले थे। उसके बाद ये खिलाड़ी फिर से चोटिल हो गया था, जिसके बाद अय्यर की जगह टीम में केएल राहुल को मौके मिले थे और केएल ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक अपने नाम किया था।
Shreyas Iyer तो अब फिट नजर आ रहे हैं
*अंबानी परिवार की गणपति पूजा में शामिल हुए श्रेयस अय्यर।
*पूजा में पहुंचा ये खिलाड़ी काफी ज्यादा ही अलग लुक में नजर आया।
*इस दौरान Shreyas Iyer के कई वीडियो भी आए हैं सामने।
*जिसमें इस बल्लेबाज ने मीडिया को दिए हैं तस्वीरों के लिए पोज।
सोशल मीडिया पर सामने आया Shreyas Iyer का ये वीडियो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला है बल्लेबाज को मौका
वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, ये मैच 22, 24 और 27 सितम्बर को खेले जाएंगे। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में श्रेयस अय़्यर को जगह मिली है, जिसका मतलब ये है कि अय्यर जल्द ही फिट होकर मैदान पर नजर आएंगे। साथ ही वर्ल्ड कप के लिए भी उनका खेलना तय है, लेकिन अभी अक्षर पटेल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। एशिया कप के दौरान पटेल को चोट लग गई थी और उन्होंने फाइनल भी नहीं खेला था, ऐसे में अगर अक्षर पटेल वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं तो टीम में आर अश्विन को मौका मिल सकता है।