वैलेंटाइन डे पर दूल्हा बनेंगे हार्दिक पांड्या, करने जा रहे हैं नताशा स्तांकोविक से दोबारा शादी
पांड्या नताशा के साथ 31 मई 2020 को पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।
अद्यतन - फरवरी 13, 2023 2:43 अपराह्न

3 साल पहले शादी कर चुके भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया खबरों की मानें तो एक बच्चे के पिता हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी और माॅडल नताशा स्टेनकोविक से दोबारा शादी वैलेंटाइन डे पर करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने नताशा से 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी, जिसमें परिवार वालों के अलावा अन्य ज्यादा लोग कोरोना के कारण शामिल नहीं हो पाए थे। तो वहीं अब हार्दिक एक बार फिर हिंदू रीती-रिवाज से दोबारा शादी करने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दिग्गज ऑलराउंडर की शादी अपनी झीलों के लिए मशहूर राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की इस डेस्टिनेशन वेडिंग में बड़े और दिग्गज क्रिकेटरों के अलावा बाॅलीवुड स्टार भी शामिल हो सकते हैं।
14 फरवरी को नताशा और हार्दिक लेंगे सात फेरे
बता दें कि हार्दिक पांड्या के शादी की तैयारियों से जुड़े एक नजदीकी सोर्स ने बताया है कि पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी पर उस समय सब कुछ काफी जल्दबाजी में हुआ था। तभी से दोनों के मन में एक ग्रैंड वैडिंग करने का विचार आया। वे शादी को लेकर उत्साहित हैं।
पता चला है कि हार्दिक पांड्या की शादी की तैयारियां 13 फरवरी से शुरू हो जाएंगी जो 16 फरवरी तक चलेंगी। जिसमें हल्दी, मेंहदी व संगीत की रस्म शामिल है पर हार्दिक पांड्या और नताशा 14 फरवरी को ही फेरे लेंगे। साथ ही सोर्स ने बताया कि इसके लिए पिछले साल नवंबर से ही तैयारियां चल रही हैं।
इसके अलावा सोर्स ने बताया है कि शादी के मौके पर नताशा डोल्स और गबाना गाउन में नजर आ सकती है। खैर अब देखने लायक बात होगी कि शादी में हार्दिक पांड्या कैसे लुक में नजर आते हैं।
Watch Here: WPL Auction Live Updates