उमरान मलिक से छूटा कैच, तो आग-बबूला हो उठे हार्दिक पांड्या और कप्तान रोहित!
कल पहले वनडे के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छोड़े कई कैच।
अद्यतन - जनवरी 11, 2023 1:23 अपराह्न

रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए हर एक मैच में खुद को साबित कर रहे हैं, साथ ही ये गेंदबाज तेजी के मामले में नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं लंका के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में भी उमरान ने धमाकेदार गेंदबाजी की, लेकिन उसके बाद भी कप्तान रोहित शर्मा उनसे थोड़ा नाराज नजर आए और इसका वीडियो भी सामने आया है।
उमरान मलिक ने पहले वनडे में किया बल्लेबाजों को पस्त
दूसरी ओर लंका के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में उमरान मलिक ने काफी शानदार गेंदबाजी, हर गेंद को रिकॉर्ड तेजी से डालने वाले उमरान ने इस मैच में कुल 8 ओवर डाले और इस दौरान उन्होंने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
सिर्फ उमरान मलिक से हुई एक गलती, सीनियर खिलाड़ियों ने खोया आपा!
*कल पहले वनडे के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छोड़े कई कैच।
*इस दौरान तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी नहींं पकड़ पाए एक मुश्किल कैच।
*जिसके बाद गेंदबाजी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दिखे नाराज।
*साथ ही कप्तान रोहित शर्मा नहीं थे उमरान मिल से खुश।
उमरान मलिक ने कुछ इस तरह छोड़ा था कैच
https://twitter.com/SaddamAli7786/status/1612798944517685253?t=0f5XWZ6ZKSrVHni3947DTw&s=19
बाद में कप्तान रोहित हो गए इस गेंदबाज से खुश
शमी का आखिरी ओवर रहा काफी विवादों में
दूसरी ओर पहले वनडे मैच का आखिरी ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे थे, इस दौरान उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर खड़े 98 रनों का स्कोर बना चुके दासुन शनाका को रन आउट कर दिया। लेकिन बाद में कप्तान रोहित ने रन आउट की अपील वापसी ले ली और शनाका ने अपना शतक पूरा कर लिया, जिसके बाद हिटमैन के इस फैसले की जमकर तारीफ भी हुई।