हार्दिक पांड्या के फैंस को जिस खबर का था इंतजार क्या गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजी कोच ने अपने बयान में दिए उसके संकेत - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या के फैंस को जिस खबर का था इंतजार क्या गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजी कोच ने अपने बयान में दिए उसके संकेत

आईपीएल के 15वें संस्करण में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कमान संभालते नजर आयेंगे।

Hardik Pandya
Hardik Pandya. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। हार्दिक पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पीठ के निचले हिस्से में चोट से जूझ रहे हैं। 2022 के आईपीएल में सभी की नजरें पांड्या की फिटनेस पर रहेगी। पांड्या आईपीएल के 15वें संस्करण में नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का नेतृत्व करते नजर आयेंगें। गुजरात टाइटंस ने पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक ने आगामी सीजन के लिए नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दी है। उनकी गेंदबाजी को देखकर गुजरात टाइटंस के कोच आशीष कपूर ने हार्दिक की तारीफ की।

हार्दिक की सर्जरी अक्टूबर 2019 में हुई थी। जिसके बाद पांड्या ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सके। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल में आखिरी बार गेंदबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ की थी। हार्दिक ने आईपीएल में आखिरी बार गेंदबाजी 2019 के सीजन में की थी। पांड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप में पांच मैच खेले जिसमें उन्होंने दो मैचों में सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की। चोट के कारण गेंदबाजी में उनका संतुलन अक्सर बिगड़ जाता था। यही कारण है टी-20 वर्ल्ड कप में उनके चयन को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थी।

हार्दिक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं- आशीष कपूर

गुजरात टाइटंस के कोच आशीष कपूर का बयान जो एनडीटीवी में छपा उसके अनुसार उन्होंने कहा कि, “पिछले दो महीने से मैं बहरीन में हूं, मैं वहां राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दे रहा था। इसलिए जब से हमने उन्हें रिटेन किया है तब से नेहरा उनके साथ लगातार संपर्क में हैं और नेहरा उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके लिए अभ्यास सत्र की व्यवस्था कैसे करें और कहां करें और उन चीजों को पूरा करें।”

उन्होंने आगे कहा कि “हार्दिक को कैंप में आने से पहले कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेल खेलने के लिए कहा जा सकता है जो मार्च  हो सकता है। इसलिए हार्दिक ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है जो उसने नेहरा से कहा है। उसने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और बल्लेबाजी करने में उसे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि मुख्य रूप से हम जानना चाहते हैं कि क्या वह हमारे लिए भारतीय टीम की तरह गेंदबाजी कर सकता है।”

गुजरात टाइटंस के बॉलिंग कोच ने कहा कि “अगर वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकता है तो यह एक अतिरिक्त फायदा है क्योंकि भारत में बहुत अधिक ऑलराउंडर (मध्यम गति के ऑलराउंडर) नहीं हैं। वह अकेला है जिसके बारे में आप इस समय सोच सकते हैं इसलिए अगर आपके पास हार्दिक के जैसा ऑलराउंडर है तो मुझे लगता है कि आप काफी बेहतर टीम संतुलन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।”

close whatsapp