तिलक वर्मा के साथ जो किया उसका हार्दिक पांड्या को नहीं है कोई गम, इंस्टा पर दिखा रहे हैं अपनी खुशी - क्रिकट्रैकर हिंदी

तिलक वर्मा के साथ जो किया उसका हार्दिक पांड्या को नहीं है कोई गम, इंस्टा पर दिखा रहे हैं अपनी खुशी

हार्दिक पांड्या फैन्स को इंस्टा पर देते हैं हर एक अपडेट।

Hardik And Tilak (Image Credit- Instagram)
Hardik And Tilak (Image Credit- Instagram)

वेस्टइंंडीज के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच के बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा खबरों में आ गए थे, जहां उनकी एक हरकत के कारण फैन्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया था। साथ ही सोशल मीडिया पर उनको बुरी तरह Troll भी किया जा रहा है, लेकिन शायद हार्दिक को उस चीज का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

ऐसा क्या कर दिया था हार्दिक पांड्या ने?

दरअसल, तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 1 रन चाहिए थे, उस समय स्ट्राइक पर हार्दिक पांड्या थे और टीम इंडिया जीत से 2 रन दूर थी। लेकिन हार्दिक ने तिलक को स्ट्राइक नहीं दी और छक्का लगाकर मैच को खत्म कर दिया। बस ये ही चीज फैन्स को पसंद नहीं आई और सभी का गुस्सा हार्दिक पर फूट पड़ा।

हार्दिक क्या तिलक वर्मा को चिढ़ा रहे हैं इस तस्वीर से?

*हार्दिक पांड्या फैन्स को इंस्टा पर देते हैं हर एक अपडेट।
*इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी अपनी एक तस्वीर।
*तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपने Miami जाने की दी थी जानकारी।
*साथ ही तस्वीर में काफी ज्यादा ही खुश नजर आ रहे थे पांड्या।

एक नजर हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी पर

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया नया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तिलक वर्मा हर मैच में दिखा रहे हैं अपना जलवा

दूसरी ओर युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम इंडिया में एंट्री लेती ही अपनी छाप छोड़ दी है, जहां इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। तिलक ने अपने डेब्यू मैच में कई शानदार शॉट लगाए, फिर दूसरे मैच में अर्धशतक पूरा किया और तीसरे मैच में 49 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड दौरे पर भी मौजूद रहेगा और वहां भी तिलक से टीम इंडिया को काफी ज्यादा ही उम्मीदें रहने वाली हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp