लौट आया है 22 गज पर मुंबई टीम का राजा बाबू, इस बार Insta Reels नहीं असली मैदान पर खेल रहा है क्रिकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

लौट आया है 22 गज पर मुंबई टीम का राजा बाबू, इस बार Insta Reels नहीं असली मैदान पर खेल रहा है क्रिकेट

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रिकेट फील्ड में वापसी कर चुके हैं। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या के घुटने में गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी। इस चोट के बाद हार्दिक पांड्या इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

यही नहीं हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम से भी खेलते हुए नजर नहीं आए। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरूआत जल्द होने वाली है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले हार्दिक पांड्या ने नवी मुंबई में DY Patil टी20 कप में रिलायंस 1 टीम की ओर से शानदार मैच खेला।

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। यही नहीं हार्दिक पांड्या नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए और चार गेंदों में 3* रन बनाए। रिलायंस 1 ने इस मैच में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को दो विकेट से हराया। इसी के साथ हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैच से संबंधित कुछ तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि जिससे मैं प्यार करता हूं उसमें मैंने वापसी की।’

यह रहा हार्दिक पांड्या का ट्वीट:

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। यही नहीं आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई टीम की कप्तानी भी करेंगे। हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी की थी और फ्रेंचाइजी को फाइनल में जीत दिलाई थी।

यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में भी गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह बनाई थी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम को फाइनल में हराया था। अब आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?