हार्दिक पांड्या ने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ तस्वीरें की शेयर, लिखा काफी मजेदार कैप्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या ने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ तस्वीरें की शेयर, लिखा काफी मजेदार कैप्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाल रहे हैं हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya And Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya And Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)

एक समय टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या साथ में खेल रहे थे, दोनों भाई IPL में भी काफी वक्त तक एक ही टीम में खेले थे। लेकिन अब चीजें काफी बदल चुकी है, हार्दिक भारतीय टीम के कप्तान बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ क्रुणाल की टीम इंडिया में वापसी होती नजर नहीं आ रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये दोनों भाई एक-दूसरे को लेकर प्यारे-प्यारे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

हार्दिक पांड्या फिर से कर सकते हैं टीम इंडिया की कप्तानी

अभी टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का एक लंबा दौरा करना है, जहां भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। उसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी और वहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, इसी सीरीज के लिए एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। इससे पहले भी हार्दिक टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें वो काफी बार सफल हो चुके हैं।

क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या की नई तस्वीरें देखी क्या?

*इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाल रहे हैं हार्दिक पांड्या।
*इस बार हार्दिक ने भाई क्रुणाल के साथ अपनी 2 तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में दोनों भाई लग रहे थे काफी ज्यादा ही कूल।
*साथ ही कैप्शन में हार्दिक ने अंग्रेजी में लिखा- Instagram vs Reality

हार्दिक ने भाई क्रुणाल के साथ कुछ कूल तस्वीरें पोस्ट की है

नताशा स्तांकोविक और हार्दिक का ये पोस्ट हुआ था काफी वायरल

हार्दिक कब नजर आएंगे अब मैदान पर?

इस साल भी हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टीम ने IPL फाइनल खेला था, जहां GT को CSK के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं IPL के बाद से ही हार्दिक क्रिकेट से दूर हैं, टेस्ट क्रिकेट ना खेलने के कारण ऑलराउंडर ने WTC फाइनल भी नहीं खेला था। जिसके बाद अब हार्दिक वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp