T20 World Cup 2024: Super-8, Group-1 Points Table: AFG vs IND के बीच मैच-43 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

T20 WC 2024: Super-8, Group-1 Points Table: AFG vs IND, मैच-43 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

AFG vs IND (Photo Source: Getty Images)
AFG vs IND (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: Super-8, Group-1 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 43वां मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 47 रनों से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान को हराकर भारत ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है, टीम एक मैच में एक जीत, 2 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

वहीं अफगानिस्तान हार के साथ चौथे स्थान पर है, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम को अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

AFG vs IND मैच के बाद ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल का हाल-

पोजिशन टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 भारत 1 1 0 0 0 2 2.350
2 बांग्लादेश 0 0 0 0 0 0 0
3 ऑस्ट्रेलिया 0 0 0 0 0 0 0
4 अफगानिस्तान 1 0 1 0 0 0 -2.350

अफगानिस्तान बनाम भारत मैच का हाइलाइट्स-

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। 90 रन के स्कोर पर चार बड़े विकेट गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी हुई थी।

सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और फजलहक फारूकी ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए।

अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 71 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज (11), इब्राहिम जादरान (8), हजरतुल्लाग जजई (2), गुलबदीन नई (17) और अजमतुल्लाह उमरजई (26) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। टीम फिर 20 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 7 रन और 3 विकेट लेकर कमाल का स्पैल डाला। अर्शदीप सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव के नाम दो विकेट, और रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

close whatsapp