बेटे अगस्त्य को पढ़ाने में लगे हुए हैं आज-कल डैडी हार्दिक पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेटे अगस्त्य को पढ़ाने में लगे हुए हैं आज-कल डैडी हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नई तस्वीरें की पोस्ट।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के साथ कई क्यूट पोस्ट शेयर करते रहते हैं, साथ ही हार्दिक के ये सोशल मीडिया पोस्ट भी फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और नए पोस्ट में आपको हार्दिक का थोड़ा अलग रूप देखने को मिलेगा।

बेटे अगस्त्य के साथ कई रील्स शेयर करते हैं हार्दिक पांड्या

सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ-साथ हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के साथ कई इंस्टा रील्स भी शेयर करते हैं, जिसमें वो बेटे के साथ पूरी मस्ती करते हैं और खेलते हुए नजर आते हैं।

डैडी हार्दिक पांड्या ने ली बेटे अगस्त्य को पढ़ाने की जिम्मेदारी

*टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नई तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं डैडी हार्दिक।
*साथ ही हार्दिक पांड्या अपने बेटे को पढ़ाने की पूरी कोशिश में लगे हैं।
*फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं इन तस्वीरों को।

हार्दिक पांड्या और उनके बेटे अगस्त्य की प्यारी तस्वीरें

अपने बेटे के साथ रील्स भी शेयर करता है ये खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में दिखी थी इस खिलाड़ी की लय

भले ही टीम इंडिया एशिया कप 2022 में फ्लॉप हो गई हो, लेकिन हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए सबसे पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल किया था। जिसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में भी इस खिलाड़ी से काफी ज्यादा उम्मीदें टीम को इस बार रहने वाली है।

close whatsapp