सौरव गांगुली टीम इंडिया

IND vs ENG: “भारत सीरीज जीतेगा, बात यह है कि वे इसे 4-0 से जीतेंगे या 5-0 से”- पूर्व कप्तान का बयान

हैदराबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने तीसरे दिन की जबरदस्त वापसी।

Team India (Photo Source: Getty Images)
Team India (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि भारत इस सीरीज को 4-0 या 5-0 के अंतर से जीतेगा।

हैदराबाद में खेला जा रहा ये टेस्ट मैच इस वक्त रोमांचक मोड़ पर है। मेहमान टीम ने मुकाबले के तीसरे दिन शानदार वापसी की। 190 रनों की बढ़त के जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 316/6 का स्कोर बना लिया था और वो मैच में भारत से 126 रन आगे थे।

भारत इस सीरीज को आसानी से जीतेगा- सौरव गांगुली

हालांकि, गांगुली का मानना ​​है कि इंग्लैंड की पहली पारी में 246 रन का मामूली स्कोर खेल के नतीजे में निर्णायक हो सकता है। इस सीरीज को लेकर इंडिया टुडे के हवाले से सौरव गांगुली ने कहा कि, “भारत सीरीज जीतेगा, बात यह है कि वे इसे 4-0 से जीतेंगे या 5-0 से। हर टेस्ट निर्णायक होगा। अगर इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की होती तो यह टेस्ट मैच जीत सकता था।

कोई भी भारत के खिलाफ 230 या 240 बनाकर सीरीज 5-0 से नहीं जीत सकता। अगर उन्होंने 350 या 400 रन बनाए होते तो वे भारत को हरा सकते थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। इंग्लैंड के लिए यह एक कठिन सीरीज है। उस युग की ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई भी टीम यहां प्रभाव नहीं डाल सकी।”

गांगुली को यह भी लगा कि इंग्लैंड का ‘बैजबॉल’ अप्रोच भारत की स्पिनिंग ट्रैक पर काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “बैजबॉल एक ऐसा अप्रोच है जहां मैच तेजी से खेला जाता है। भारत के पास स्पिनिंग विकेट हैं और इसलिए, बैजबॉल यहां काम नहीं करेगा।”

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में भारत को उनके घर में हराने वाली आखिरी टीम है, उन्होंने यह कारनामा 2012/13 टेस्ट सीरीज में किया था। हालांकि, उन्हें 2016/17 और 2020/21 में अपने पिछले दो दौरों में 0-4 और 1-3 के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज के पांच मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

close whatsapp