हार्दिक पांड्या के गुट में शामिल हुए नए खिलाड़ी, वेस्टइंडीज में ऑलराउंडर के साथ निकले सैर पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या के गुट में शामिल हुए नए खिलाड़ी, वेस्टइंडीज में ऑलराउंडर के साथ निकले सैर पर

27 जुलाई से शुरू होगी इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी, इसके लिए हार्दिक पांड्या, चहल, कुलदीप सहित सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज पहुंच गए हैं। वहीं 27 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले खिलाड़ी थोड़ा Chill करते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीर खुद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

हार्दिक पांड्या फिर से करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन टी20 सीरीज से हिटमैन को आराम दिया गया है। ऐसे में हार्दिक पांड्या फिर से टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, इससे पहले भी हार्दिक कई बार टी20 प्रारूप में टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम हर बार जीती है।

वेस्टइंडीज में हार्दिक पांड्या ने बना लिया अपना नया ग्रुप

*27 जुलाई से शुरू होगी इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज।
*इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया सैर-सपाटा।
*हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है पोस्ट।
*तस्वीर में हार्दिक के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी आ रहे हैं नजर।

इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने पोस्ट की ये तस्वीर

कुछ खिलाड़ियों ने किया था अभ्यास भी

वहीं टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने अभ्यास भी किया था वनडे सीरीज के लिए, जहां इस लिस्ट में सूर्यकुमार, चहल और उमरान मलिक का नाम था। SKY ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर अभ्यास की अपडेट दी थी, वहीं वनडे सीरीज में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सीधे IPL के बाद क्रिकेट के मैदान पर उतर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की ये सीरीज काफी अहम है, इस सीरीज के अहम होने का कारण है अक्टूबर महीने में शुरू होने वाला 50 ओवर का वर्ल्ड कप। जिसकी तैयारी टीम इंडिया शुरू कर चुकी है, एशिया कप में भी टीम इन तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से उतरने वाली है इस बार।

SKY की इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp