Hardik का भावुक कर देने वाला वीडियो आया सामने, अपने सफर को लेकर की ऑलराउंडर ने बात
2007 में भी 2011 की तरह शायद सड़कों पर जश्न मना रहा था- हार्दिक पांड्या।
अद्यतन - जुलाई 7, 2024 1:41 अपराह्न

इस वक्त Hardik Pandya सभी के फैन्स फेवरेट बने हुए हैं, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के आखिरी ओवर में इस खिलाड़ी ने खेल पलट दिया था और वहां से पांड्या सभी के हीरो बन गए। इस बीच अब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ऑलराउंडर ने अपने सफर को लेकर बात की है और ये वीडियो फैन्स को अब काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
वीडियो में क्या-क्या बोले Hardik Pandya?
वहीं टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर जो Hardik Pandya का वीडियो आया है, वो मुंबई में निकाली गई विजय यात्रा के दौरान का है। वीडियो में हार्दिक ने कहा कि- पूरी टीम इस माहौल को जीने के लिए कड़ी मेहनत करती है और फैन्स को खुश कर के अच्छा लगता है, साथ ही इस दौरान हार्दिक ने कहा की मुंबई कभी निराश नहीं करती है और ये शहर हमेशा से बेस्ट शहर है मेरे लिए।
Hardik Pandya ने फैन्स के साथ शेयर किए अपने जज्बात
*2007 में भी 2011 की तरह शायद सड़कों पर जश्न मना रहा था- हार्दिक पांड्या।
*Hardik Pandya बोले- मुंबई से जर्नी शुरू हुई, यहां ट्रॉफी लेकर आना खास है।
*इस ट्रॉफी को जीतना काफी खास है और ये पल मैं हमेशा याद रखूंगा- हार्दिक।
*साथ ही हार्दिक ने कहा कि- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं की इस टीम का हिस्सा बन सका।
Hardik Pandya का ये वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया पर
क्रुणाल पांड्या ने भी भाई को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था
वानखेड़े स्टेडियम में Hardik Pandya के नाम का शोर था
IPL के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में Hardik Pandya को देखते ही फैन्स ने जमकर BOO किया था, साथ ही उनको लेकर गंदे-गंदे नारे भी लगाए गए थे। लेकिन जैसी पांड्या वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे, तो फैन्स उनके नाम का शोर मचाने लगे और हर कोई उनके लिए पोस्टर लेकर आए थे। जिसे देख हार्दिक भी काफी उत्साहित हो गए थे और उस दौरान उनकी खुशी देखने लायक थी।