हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में कर रहे हैं गुटबाजी

MI Camp में शुरू हुई गुटबाजी, रोहित को मिल रहा है अधिक सपोर्ट, हार्दिक के साथ खड़े हैं सिर्फ ईशान

IPL 2024 में शुरुआती दो मुकाबले हार चुकी है मुंबई इंडियंस।

Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। टीम शुरुआती दो मुकाबला हार चुकी है, जिसके बाद अब लगातार हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। बतौर कप्तान हार्दिक ने शुरुआती दो मैचों में अब तक कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो हर किसी की समझ से परे है। फैंस अभी भी ये मानने के लिए तैयार नहीं है कि, हार्दिक मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

दो गुटों में बंट गया है मुंबई इंडियंस का खेमा

इसी बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को लेकर तरह-तरह की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। दरअसल, दैनिक जागरण के एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि MI की टीम दो गुटों में बंट गई है। एक गुट जहां रोहित शर्मा को सपोर्ट कर रहा है, तो वहीं दूसरा हार्दिक पांड्या के साथ है। आपको बता दें कि रोहित के सपोर्ट में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे प्लेयर मौजूद हैं।

वहीं हार्दिक पांड्या को सिर्फ ईशान किशन और कुछ अन्य प्लेयर्स का साथ मिल रहा है। यह इस बात को दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी के अन्य प्लेयर्स भी हार्दिक की कप्तानी में खुश नहीं हैं।

आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने बदला था कप्तान

आपको बता दें कि, IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट की खूब आलोचना हुई थी।

इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है, अब टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बीच संबंध बेहतर नहीं है और ये दोनों ही खिलाड़ियों को अपने गुट में शामिल कर रहे हैं। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

हालांकि, ये बात भी सच है कि पिछले कुछ सीजन से MI आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस सीजन के शुरू होने से पहले रोहित जिस तरह की फॉर्म में थे उसको देखकर फैंस ये मान रहे थे कि आगामी सीजन MI के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन जब से फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक को टीम की बागडोर सौंपी है, तब से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

close whatsapp