फैशन के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, बनियान पहनकर पहुंच गए एयरपोर्ट
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का नया वीडियो किया गया पोस्ट।
अद्यतन - Jan 30, 2024 12:20 pm

फैन्स के मामले में हार्दिक पांड्या सबसे आगे रहते हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। लेकिन कभी-कभी ये खिलाड़ी अपने फैन्स को लेकर जमकर Troll भी होता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है और पांड्या का नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फैन्स अभी भी ले रहे हैं इस खिलाड़ी को लपेटे में
जी हां, फैन्स को हार्दिक पांड्या का मुंबई टीम का कप्तान बनाए जाना पसंद ही नहीं आया है, बस उसकी के बाद से वो खूब Troll हुए। हार्दिक को कप्तान बने काफी समय हो गया है, लेकिन अभी भी फैन्स इस खिलाड़ी की जमकर क्लास लगा रहे हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब गालियां देने में लगे हैं और कुछ फैन्स उनको छपरी बोलते हैं।
हार्दिक पांड्या फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लेते हैं
*सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का नया वीडियो किया गया पोस्ट।
*इस वीडियो में हार्दिक एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
*वहीं ये खिलाड़ी काले रंग की बनियान में आया एयरपोर्ट पर नजर।
*पांड्या किसी फिल्मी हीरो की तरह दिखा रहे थे अपना टशन।
एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या का कुछ ऐसा था लुक
हाल की रील में अलग अंदाज देखने को मिला था खिलाड़ी का
हार्दिक करेंगे उप-कप्तानी?
हाल ही रोहित टी20 क्रिकेट के लिए टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं, जिसके बाद उनका टी20 वर्ल्ड कप खेलना पक्का है। ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप में रोहित कप्तानी कर सकते हैं, तो हार्दिक उप-कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं टीम इंडिया के ग्रुप में आयरलैंड, पाकिस्तान, USA और कनाडा जैसी कमजोर टीमें हैं, ऐसे में ग्रुप के मुकाबले ज्यादा मजेदार नहीं रहने वाले हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था, इस वर्ल्ड कप में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और उस सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी।