हर्षित राणा ने पर्थ टेस्ट में की जबरदस्त गेंदबाजी, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली की महत्वपूर्ण सलाह को दिया क्रेडिट - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर्षित राणा ने पर्थ टेस्ट में की जबरदस्त गेंदबाजी, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली की महत्वपूर्ण सलाह को दिया क्रेडिट

इस टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X)
Harshit Rana (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेल रही है। इस टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। हर्षित राणा ने इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हर्षित राणा ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली को अपने इस प्रदर्शन का क्रेडिट दिया। हर्षित राणा ने कहा कि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें महत्वपूर्ण सलाह दी, जिसकी वजह से उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया।

हर्षित राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘जसप्रीत भाई ने मुझे लगातार बताया कि मुझे क्या करना है और साथ ही विराट भाई ने भी मुझे महत्वपूर्ण सलाह दी। इस चीज ने मेरी काफी मदद की। दोनों ही लोग मुझे लगातार आकर महत्वपूर्ण बातें बता रहे थे, जिससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। मैं दोनों ही लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगा।’

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 172 रन बनाए

बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा के अलावा जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।

दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। जहां एक तरफ केएल राहुल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 62* रन बना लिए हैं, वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल 90* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?