क्या शिखर धवन ने खेल लिया टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या शिखर धवन ने खेल लिया टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच?

टीम इंडिया हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हारी है वनडे सीरीज।

Shikhar Dhawan  (Image Credit- Twitter)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कई बल्लेबाजों ने निराश किया, जिसमें से एक नाम गब्बर यानी की शिखर धवन का भी था। तीनों ही वनडे मैच में धवन बतौर ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरे, लेकिन एक भी मैच में वो अपने बल्ले का दम नहीं दिखा पाए और पूरी तरह इस सीरीज में फेल रहे।

शिखर धवन ने कुछ समय पहले दिया था एक अहम बयान

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन का नाम आता है, लेकिन अब इस बल्लेबाज का चयन टी-20 प्रारूप में नहीं होता है और इस खिलाड़ी का फोकस एक खास टूर्नामेंट पर है। कुछ समय पहले धवन ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ 2023 में होने वाले 50 वर्ल्ड कप में खेलने पर है।

टीम इंडिया में कोई और ले लेगा शिखर धवन की जगह तो ऐसे!

*टीम इंडिया हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हारी है वनडे सीरीज।
*इस वनडे सीरीज में शिखर धवन का प्रदर्शन रहा बेहद ही खराब।
*गब्बर ने पहले मैच में बनाए थे 7 रन, दूसरे में 8 रन और तीसरे में 3 रन।
*अगर ऐसा रहा गब्बर का प्रदर्शन, तो टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी।

शिखर धवन के इस साल के प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

हाल ही में इस खिलाड़ी ने मनाया था जन्मदिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

IPL 2023 के लिए हुआ गब्बर का प्रमोशन

दूसरी ओर शिखर धवन के लिए IPL 2023 अलग रहने वाला है, जहां ये खिलाड़ी अगले साल से लीग में बतौर कप्तान मैदान में उतरेगा और पंजाब टीम ने कुछ समय पहले ही इसका ऐलान किया था।

close whatsapp