अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

हशमतुल्लाह पिछले 4 साल से ज्यादा समय से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X)
Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब 4.5 साल यह जिम्मेदारी संभालने के बाद, अपने पद को छोड़ने का फैसला किया है।

31 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे कप्तानी से इस्तीफे के जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। हशमत के वनडे टीम से कमान छोड़ने के बाद, अफगान टीम में एक शानदार लीडरशिप युग का अंत हो गया।

गौरतलब है कि हशमत ने जनवरी 2022 में कप्तानी संभाली थी और 55 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की। वह आखिरी बार जून 2026 में भारत के खिलाफ वनडे कप्तानी करते हुए नजर आए। 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन उस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल (201*) रनों की असाधारण पारी के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

कप्तानी को लेकर हशमत की प्रतिक्रिया

हशमत ने इंस्टाग्राम पर वनडे कप्तानी पद छोड़ने को लेकर लिखा- “काफी सोच-विचार के बाद, मैंने अपनी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। इस सफर में मुझ पर भरोसा करने और मेरा साथ देने के लिए मैं मैनेजमेंट, कोच, अपनी टीम के साथियों और हमारे समर्थकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भले ही मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर टीम की सेवा करने के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और नए कप्तान व टीम के लिए लगातार सफलता की कामना करता हूं।”

अफगानिस्तान की कप्तानी का भविष्य क्या है?

अफगानिस्तान को अगस्त में आयरलैंड के दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, और उम्मीद है कि यह नए कप्तान की लीडरशिप में टीम की पहली सीरीज होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब दौरे की शुरुआत से पहले ही शहीदी की जगह लेने वाले खिलाड़ी की पहचान करनी होगी और उसका नाम घोषित करना होगा। ये आगामी वनडे मैच 5 से 14 अगस्त, 2026 के बीच खेले जाएंगे।

close whatsapp