IPL 2022: MI के लिए डेब्यू करने से पहले ही युवा खिलाड़ी ने एमएस धोनी और CSK को दें डाली चेतावनी, देखिये वीडियो
तिलक वर्मा रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के साथ MI का ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए उत्साहित है।
अद्यतन - फरवरी 24, 2022 6:37 अपराह्न

क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, और उन्ही में से एक तिलक वर्मा भी हैं। भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाजी स्टार मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से पहली बार आइपीएल (IPL) 2022 में खेलने के लिए तैयार हैं।
तिलक वर्मा को MI ने IPL 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। 19-वर्षीय बल्लेबाज का आधार मूल्य 20 लाख रुपये था, लेकिन इस युवा खिलाड़ी की इतनी ज्यादा मांग थी कि मुंबई ने उसे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के आगे से छीन कर रातों-रात करोड़पति बना दिया।
तिलक वर्मा IPL 2022 में खेलने के लिए हैं बेताब
24 फरवरी को MI ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया हैं जहां तिलक वर्मा ने बताया वह सचिन तेंदुलकर औऱ रोहित शर्मा को खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं, और IPL 2022 में मुंबई के लिए खेलना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है।
IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और MI की भिड़ंत हमेशा से ही दिलचस्प रही है और अब यह युवा खिलाड़ी भी इन दोनों टीमों के आमने सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। तिलक वर्मा ने IPL 2022 में MI और CSK के बीच होने वाले मैच को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा वह इस मुकाबले का हिस्सा बनना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा IPL 2022 में एमएस धोनी की अगुवाई वाली CSK को हराने के बाद उनके आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी।
तिलक वर्मा है एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा के बहुत बड़े फैन
युवा बल्लेबाज ने कहा वह IPL 2022 में अपने डेब्यू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वह एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा के बहुत बड़ा फैन हैं। तिलक वर्मा ने MI को बताया, “मुझे लगता है कि CSK होगा। मैंने लंबे समय से एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को देखा हैं और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूँ, इसलिए CSK के खिलाफ MI के लिए अच्छा प्रदर्शन करना और मैच जीतना मुझे बहुत आत्मविश्वास देगा।”
तिलक वर्मा रोहित शर्मा और MI के मेंटर सचिन तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए भी उत्साहित है। उन्होंने अंत में कहा, “मैंने बचपन से ही सचिन सर और रोहित भाई को बहुत देखा है और MI के लिए खेलना बचपन से मेरा सपना रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है यह बहुत अच्छा अनुभव होने वाला है। मैं जल्द से जल्द शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं।”
यहां देखिये वीडियो –
We just can't wait to see you hit them big, Tilak! 🤩
📽️ : Tilak Varma narrates his Tennis ball cricket days in Hyderabad! 🗣️
Read the entire exclusive interview 👉 https://t.co/FQ5AfsWdTw #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/HNJQ5htZzu
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 24, 2022