CSK के कोच माइकल हसी ने दी धोनी की चोट को लेकर अपडेट, कहा- RCB के खिलाफ उनका खेल पाना.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के कोच माइकल हसी ने दी धोनी की चोट को लेकर अपडेट, कहा- RCB के खिलाफ उनका खेल पाना….

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं।

Michael Hussey And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Michael Hussey And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सहायक कोच माइकल हसी ने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें 17 अप्रैल यानी आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 24 वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

हालांकि धोनी के खेलने पर संशय बना हुआ है। बता दें 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी को घुटने में चोट आई थी। दरअसल मैच के बाद वह लड़खड़ाते हुए नजर आए थे। वहीं धोनी की चोट पर टीम मैनजमेंट की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है।

वह जितना संभव हो सके इसे मैनेज कर रहे हैं- माइकल हसी 

दरअसल टीम के सहायक कोच माइकल हसी ने धोनी की चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि यह काफी लंबे समय से चल रहा है। वह जितना संभव हो सके इसे मैनेज कर रहे हैं। वह ठीक हो रहे हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाले मैच को लेकर उन्होंने कहा कि, RCB के खिलाफ खेलना हमेशा ही बड़ा अवसर होता है क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ सालों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

चेन्नई की टीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। यह हमेशा एक शानदार अवसर होता है। उन्हें एक शानदार टीम मिली है और वे अच्छी क्रिकेट भी खेल रहे हैं। उन्हें दूसरी जीत से थोड़ा आत्मविश्वास मिला होगा। हमें मैच जीतने के लिए अपना बेस्ट देना होगा और बेहतरीन खेलना होगा। RCB के साथ CSK के कुछ शानदार मुकाबले हुए हैं, फिर चाहें वह चेन्नई में या बैंगलोर में हुए हो।

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं लेकिन आज होने वाले मुकाबले में धोनी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई छठें नंबर पर तो बैंगलोर की टीम सांतवें नंबर पर अपनी जगह बना पाई है।

close whatsapp