विराट कोहली के लिए रश्मिका मंदाना ने कुछ इस तरह जताया प्यार, कहा- वह स्वैगर हैं, वह शानदार है
विराट कोहली आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप की रेस में 333 रन के साथ इस वक्त पांचवे पायदान पर है।
अद्यतन - May 1, 2023 9:51 pm

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोग विराट कोहली के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी विराट कोहली के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं रहती है।
हाल ही में मशहूर कन्नड और बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से उनके पसंदीदा खिलाड़ी और पसंदीदा आईपीएल टीम को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में रश्मिका मंदाना ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपनी फेवरेट आईपीएल टीम बताया है।
विराट कोहली और RCB को लेकर रश्मिका मंदाना ने कही यह बात
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सोशल मीडिया पर हाल ही में साझा किए गए वीडियो में रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उनकी फेवरेट टीम क्यों हैं? रश्मिका मंदाना ने बताया है कि वह बैंगलोर से हैं जिसके चलते वह RCB को सपोर्ट करती है।
रश्मिका ने वीडियो पर बात करते हुए बताया, ‘मैं बैंगलोर से हूं। इसलिए हमारे आस-पास ई साला कप नामदे का नारा चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस बार के आईपीएल में मैं जा सकती हूं और RCB को खेलते हुए देख सकती हूं। रश्मिका मंदाना ने अपने फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा, ‘विराट सर वह स्वैगर हैं, वह शानदार है।’
यहां देखें रश्मिका मंदाना का वो वीडियो-
.@iamRashmika reveals her RCB FAN-GIRL side. 🙈💓
From being a die-hard @ImVkohli fan to chanting ‘Ee Sala Cup Namde’, she is a TOTAL RCBian! 🤩Tune-in to #LSGvRCB on #IPLonStar
Today | Pre-show at 6:30 PM & LIVE action at 7:30 PM | Star Sports Network#GameOn #BetterTogether pic.twitter.com/C3NkP9KRl0— Star Sports (@StarSportsIndia) May 1, 2023
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है RCB का अगला मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ छठे पायदान पर हैं। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए RCB को हर मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा, और पॉइंट्स टेबल में मजबूती बनानी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्पोर्ट्स सिटी में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
विराट कोहली इस सीजन शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ऑरेंज कैप की रेस में 8 मैचों में 333 रन बनाकर विराट कोहली पांचवे पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ विराट कोहली शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।