'वो हैदराबाद के लिए बड़ी टेंशन है...'- PBKS और SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो हैदराबाद के लिए बड़ी टेंशन है…’- PBKS और SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 अप्रैल को खेला जाएगा।

Harry Brook Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Harry Brook Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार दो करारी हार झेलनी पड़ी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कप्तान एडन मार्करम ने वापसी की थी। लेकिन फ्लॉप गेंदबाजी और बल्लेबाजी के चलते टीम को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 अप्रैल को होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक को आईपीएल मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ रूपए में खरीदा था, लेकिन पिछले दोनों ही मुकाबलों में हैरी ब्रूक ने खराब प्रदर्शन किया है। इसी बीच हैरी ब्रुक को लेकर क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

हैरी ब्रूक लेग स्पिनर को ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं- आकाश चोपड़ा

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 के पहले दो मुकाबलों में 64 के स्ट्राइक रेट से मात्र 16 रन ही बना पाए हैं। ब्रूक को पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं? इस पर भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

इसी बीच क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘हैरी ब्रूक राहुल चाहर के खिलाफ कमजोर नजर आएंगे। क्योंकि ऐसा लग रहा है कि वह लेग स्पिनर को ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं। वह अपने प्रतिष्ठा के हिसाब से नहीं खेल पा रहे हैं। जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टेंशन होने वाली है।’

सबको लगा था कि SRH आसानी से प्लेऑफ में पहुंचेगी- आकाश चोपड़ा

आईपीएल शुरू होने से पहले कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी की थी कि सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आकाश चोपड़ा का भी मानना था कि सनरइजर्स हैदराबाद इस सीजन के प्लेऑफ में प्रवेश करेगी। लेकिन हैदरबाद के दो लगातार हार से आकाश चोपड़ा निराश नजर आ रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘हैदराबाद पेपर पर बहुत अच्छी टीम लग रही है सबको लगा कि वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। लेकिन उन्होंने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया है। क्या वो अमोलप्रीत के साथ जाएंगे या अभिषेक शर्मा को बैक करेंगे। घर में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। लेकिन एडन मार्करम जैसे खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।’

close whatsapp