नागपुर का ये लड़का सचमुच में रोहित शर्मा का सुपरफैन है
दीपक पटेल ने वर्ष 2017 में मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा को फॉलो करना शुरु किया था।
अद्यतन - Mar 29, 2022 11:18 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। MI के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया है। हालांकि आईपीएल 2022 में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई के फैंस इस साल अपने छठे खिताब का इंतजार कर रहे हैं उनमें से एक प्रशंसक दीपक पटेल भी हैं। दीपक पटेल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का समर्थन करने नागपुर से मुंबई पहुंचे थे। गौरतलब है कि हिटमैन का जन्म नागपुर के बंसोड़ इलाके में हुआ था और दीपक का उनसे खास कनेक्शन है। दीपक पटेल खुद को मुंबई का सबसे बड़ा फैन बताते हैं और जब वो मैदान पर अपनी टीम का समर्थन करने पहुंचे हैं तो वो खुद के पूरे चहरे को नीले रंग से रंग लेते हैं।
दीपक पटेल ने रोहित शर्मा के लिए अपना प्यार दिखाया और उन्हें अपना भगवान करार दिया। वह पिछले छह सालों से अपने शरीर को नीले रंग में रंगकर फ्रेंचाइजी के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। दीपक ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने MI और कप्तान रोहित शर्मा को फॉलो करना शुरू किया था।
“रोहित सर मेरी प्रेरणा हैं”- दीपक पटेल
सुपरफैन दीपक ने मुंबई इंडियंस द्वारा ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि, “रोहित सर मेरी प्रेरणा मेरे भगवान और मेरे सब कुछ हैं। वह वास्तव में मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उनके लिए क्या महसूस करता हूं इसको बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सबसे पहले नागपुर कनेक्शन है और उसके बाद वह अगले स्तर पर है।”
नागपूर से मुंबई तक 👉 Humare super-fan Dipak ki baat hi kuch aur hai! 🥳👏#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @ImRo45 MI TV pic.twitter.com/e9oStV4ySX
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2022
उन्होंने आगे कहा कि, “मैं लगभग छह साल से बॉडी पेंट का उपयोग कर रहा हूं। मैंने 2017 में MI और रोहित सर को फॉलो करना शुरू किया था। मैंने पहली बार रोहित सर को नागपुर में लाइव खेलते देखा था। उसके बाद से ही मैंने उनका समर्थन करने के लिए बॉडी पेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अब आखिरकार दो साल बाद कोरोना चला गया है तो लंबे अन्तराल के बाद मैदान में जाकर मुंबई इंडियंस का समर्थन करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”