बीच IPL दिल्ली टीम को मिला नया तेज गेंदबाज, कप्तान Rishabh Pant ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर Rishabh Pant ने एक तस्वीर की पोस्ट।
अद्यतन - मई 11, 2024 5:33 अपराह्न

IPL 2024 के जरिए Rishabh Pant ने क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की है, साथ ही बल्लेबाजी के अलावा उनकी फिटनेस और कप्तानी की भी जमकर तारीफ की जा रही है। इस बीच कप्तान साहब को एक नया शौक चढ़ा है, जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और वो काफी वायरल भी हो रहे हैं।
दिल्ली टीम को लग चुका है एक बड़ा झटका
RCB के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दिल्ली टीम को बड़ा झटका लगा है, जो कप्तान ऋषभ पंत से जुड़ा है। दरअसल, राजस्थान टीम के खिलाफ हुए मैच में भी पंत पर Slow Over Rate का फाइन लगा है, वहीं इस सीजन पर तीसरा बार उनपर ये फाइन लगा है। ऐसे में अब कप्तान पंत पर 30 लाख का फाइन लगाया गया है, साथ ही उन्हें एक मैच के लिए भी सस्पेंड किया गया है। ऐसे में अब पंत RCB के खिलाफ होने वाला मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
आपको मिलाते हैं गेंदबाज Rishabh Pant से…
*सोशल मीडिया पर Rishabh Pant ने एक तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर में वो इरफान पठान जैसा गेंदबाजी एक्शन कर रहे हैं।
*साथ ही इस पोस्ट पर खुद इरफान पठान ने भी किया मजेदार कमेंट।
*वहीं दिल्ली टीम ने पंत का गेंदबाजी करने वाला वीडियो किया शेयर।
पहले देखते हैं Rishabh Pant की ये मजेदार तस्वीर
फिर नजर डालते हैं उनके इस वीडियो पर भी
बतौर बल्लेबाज कैसा रहा Rishabh Pant का अभी तक प्रदर्शन?
फिटनेस के अलावा Rishabh Pant ने अपनी बल्लेबाजी का भी दम दिखाया है डेढ़ साल बाद 22 गज पर, जहां इस समय DC टीम के लिए पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पंत के बल्ले से अभी तक 12 मैचों में कुल 413 रन निकले हैं, इस दौरान उन्होंने कुल 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं और खुद को फिर से साबित कर दिखाया है। साथ ही वो लंबे समय बाद टी20 वर्ल्ड कप के जरिए टीम इंडिया में भी वापसी करते हुए नजर आ जाएंगे। पंत के अलावा संजू भी इस मेगा टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं।