क्या सुरेश रैना ने खो दिया हैं एमएस धोनी का विश्वास? साइमन डूल ने CSK के IPL 2022 मेगा ऑक्शन में “Mr. IPL” के खिलाफ जाने पर दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या सुरेश रैना ने खो दिया हैं एमएस धोनी का विश्वास? साइमन डूल ने CSK के IPL 2022 मेगा ऑक्शन में “Mr. IPL” के खिलाफ जाने पर दिया चौंकाने वाला बयान

साइमन डूल ने बताया CSK ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना क्यों नहीं चुना।

Simon Doull, MS Dhoni and Suresh Raina (Image Source: Getty Images/IPL Twitter)
Simon Doull, MS Dhoni and Suresh Raina (Image Source: Getty Images/IPL Twitter)

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डूल ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के “Mr. IPL” सुरेश रैना को हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं चुनने पर अपनी राय दी हैं, और बताया आखिर क्यों अनुभवी खिलाड़ी को नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला।

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में खरीदार न मिलना सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। आईपीएल के दिग्गज और CSK के वफादार सेवक को पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद गत विजेता फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2022 मेगा ऑक्शन में दरकिनार कर दिया।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन अनसोल्ड होने के बाद किसी भी टीम ने सुरेश रैना को खरीदने की मंशा नहीं जताई, जिसके फलस्वरूप उनका नाम त्वरित प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची में शामिल नहीं गया। बता दें, सुरेश रैना का आधार मूल्य IPL 2022 ऑक्शन में दो करोड़ रुपए था। उन्हें IPL के इतिहास में पहली बार कोई खरीदार तो नहीं मिला, और वह पहली बार टूर्नामेंट के हिस्सा नहीं होंगे।

सुरेश रैना नहीं रहे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भरोसेमंद

अब IPL 2022 मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना के अनसोल्ड रहने पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल  ने एक चौंका देने वाली प्रतिक्रिया दी हैं, और बताया आखिर क्यों CSK ने अनुभवी बल्लेबाज के खिलाफ जाने का फैसला किया। पूर्व कीवी क्रिकेटर का मानना ​​है कि सुरेश रैना ने 2020 में CSK और कप्तान एमएस धोनी का भरोसा खो दिया है, जब वह UAE में चेन्नई टीम पर कोरोना की मार के बाद IPL 2020 के शुरू होने के कुछ दिन पहले ही घर लौट आए थे।

Cricbuzz से बातचीत के दौरान साइमन डूल ने कहा सुरेश रैना ने UAE में ही CSK का भरोसा खो दिया था, और इसी वजह से CSK ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में अनुभवी बल्लेबाज को नहीं खरीदा। हमें इसमें ज्यादा गहराई में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी को पता है उनके भारत लौटने के बाद पहले से ही किस तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने एमएस धोनी का भरोसा खो दिया।

साइमन डूल ने कहा अगर एक बार जब कोई खिलाड़ी ऐसा कर देता हैं तो फिर उसकी टीम में वापसी काफी मुश्किल हो जाती है। उन्होंने अंत में कहा रैना फिट नहीं हैं, और शॉर्ट बॉल के खिलाफ उन्हें दिक्कत होती है, शायद इस कारण अन्य टीमों ने भी IPL 2022 ऑक्शन में उनमे दिलस्पी नहीं दिखाई।

 

close whatsapp