विराट को टीम से बाहर करने की बात करने वाले कपिल देव अब उनकी तारीफ कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट को टीम से बाहर करने की बात करने वाले कपिल देव अब उनकी तारीफ कर रहे हैं

विराट कोहली चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत के लिए संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर थे।

Virat Kohli and Kapil Dev. (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli and Kapil Dev. (Photo Source: Getty Images)

भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने अब विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बल्लेबाजी मेगास्टार विराट कोहली ने जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की, उन्हें आगे भी ऐसे ही खेलना जारी रखना चाहिए। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि ये वही कपिल देव हैं जिन्होंने इससे पहले कोहली की भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठाया था और साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि चयनकर्ता आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज के ऊपर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ विराट के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, कपिल देव ने अब कहा है कि कोहली को अधिक से अधिक मैच खेलने चाहिए।

विराट की तारीफ में काफी कुछ बोल गए कपिल देव

यूट्यूब चैनल अनकट पर बोलते हुए  कपिल देव ने कहा कि, “मुझे ऐसा नहीं लगता। हमें इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। अगर हम आखिरी ऑडिशन, या आखिरी मौका जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि यह सही है। मैं बस उससे कहना चाहता हूं कि उन्हें मैच खेलना जारी रखना चाहिए।

कभी-कभी, आपको बहुत अधिक ब्रेक नहीं लेने चाहिए। वह एक पेशेवर क्रिकेटर हैं और उसे वह समस्या नहीं होनी चाहिए। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उसेअधिक से अधिक मैच खेलने चाहिए। यह अधिक महत्वपूर्ण है। जब आप रन बनाना शुरू करते हैं तो आपका सोचना का नजरिया बदल जाता है।

विराट कोहली, जो एक महीने से अधिक समय के लंबे ब्रेक पर से वापस आ रहे थे, वो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए संयुक्त शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने 34 गेंदों पर 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। हालांकि उस मैच में पहले ही ओवर में नसीम शाह की गेंद पर विराट कोहली को एक बड़ा जीवनदान मिला था। फखर जमान ने तीसरे स्लिप में उनका कैच छोड़ा था।

close whatsapp