अगर मैं टीम इंडिया की हार के लिए जिम्मेदार हूं तो मैं इसे स्वीकार करता हूं- आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला बयान
बता दें एक यूजर ने ट्विटर पर आकाश चोपड़ा को टैग कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
अद्यतन - Jun 15, 2023 7:03 pm

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रलियाई टीम ने शानदार जीत दर्ज कर WTC का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं इस हार के बाद टीम इंडिया को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा।
हालांकि इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने WTC Final को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर वह टीम इंडिया के हार का कारण हैं तो इसे स्वीकार करने के लिए वह तैयार हैं। दरअसल उन्होंने यह बात अपने एक ट्रोलर्स को ट्वीट कर कहा है।
आकाश चोपड़ा ने एक यूजर के कॉमेंट पर यह टिप्पणी की है। बता दें एक यूजर ने ट्विटर पर आकाश चोपड़ा को टैग कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। दरअसल एक यूजर ने आकाश चोपड़ा को ट्वीट करते हुए लिखा कि, जब से आकाश चोपड़ा कॉमेंटेटर बने हैं भारत ने कभी वर्ल्ड कप नहीं जीता है।
मैं इस हार का जिम्मेदारी लेता हूं-आकाश चोपड़ा
जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने लिखा कि, मैंने साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में कॉमेंट्री की थी। उसके बाद मैंने एशिया कप में भी कॉमेंट्री की थी लेकिन मैं आपकी बात को समझ गया। किसी ना किसी को तो इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराना ही होगा। इसलिए मैं यह जिम्मेदारी लेता हूं।
I commentated on the 2013 Champions Trophy. And Asia Cup after that. But I get your point. Somebody has to be blamed for the losses. I will take it 🤗 https://t.co/f9O8mwUNvh
— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 15, 2023
बता दें टीम इंडिया को मिली हार के बाद से भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। खासकर भारत के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाने की मांग हो रही है। वहीं उनका कहना है कि, टीम को तैयारी के लिए पूरा वक्त नहीं मिला। इतना ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी बीसीसीआई को इस हार का जिम्मेदार ठहराया था। दरअसल उन्होंने कहा था कि BCCI और खिलाड़ियों को यह तय करना होगा कि उनकी प्राथमिकता क्या है।