बार्मी आर्मी ने कोहली के फॉर्म का उड़ाया मजाक तो भारतीय फैंस ने याद दिलाई उनकी औकात - क्रिकट्रैकर हिंदी

बार्मी आर्मी ने कोहली के फॉर्म का उड़ाया मजाक तो भारतीय फैंस ने याद दिलाई उनकी औकात

बार्मी आर्मी को विराट कोहली के फॉर्म का मजाक उड़ाने के लिए भारतीय प्रशंसकों से खरी-खोटी सुननी पड़ रही है।

Virat Kohli. (Photo Source – Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source – Twitter)

इंग्लैंड ने भारत को पुनर्निर्धारित पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में सात विकेट से मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 5 जुलाई को 378 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के साथ 2-2 से साझा की। भारत के पास साल 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन उन्होंने इसे गवां दिया।

इस बीच, विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर हुई शब्दों की हाथा-पाई जमकर चर्चा में रही, लेकिन मैच के समापन के बाद भी यह मुद्दा सोशल मीडिया पर बना हुआ है। इस बार दाएं-हाथ के बल्लेबाज को अपने खराब फॉर्म के कारण इंग्लैंड के फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर टारगेट होना पड़ा।

बार्मी आर्मी ने विराट कोहली पर उनके फॉर्म को लेकर साधा निशाना

आपको बता दें, कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच में बेयरस्टो को स्लेज किया था, जिसके बाद दोनों में काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली थी। इस विवाद के बाद लगता है इंग्लैंड के फैंस का चर्चित समूह बार्मी आर्मी विराट कोहली को आसानी से छोड़ने वाला नहीं है, क्योंकि अब वे सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान को उनके खराब फॉर्म को लेकर टारगेट कर रहे हैं।

बार्मी आर्मी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बेयरस्टो और कोहली की एक तस्वीर साझा की गई है, और कैप्शन में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज के मौजूदा फॉर्म को लेकर भारत के आक्रामक क्रिकेटर को तंज कसा है। बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर लिखा कि विराट कोहली ने पिछले 18 महीनों में जितने रन नहीं बनाए है, उससे कहीं अधिक रन जॉनी बेयरस्टो ने पिछले 25 दिनों में बना लिए हैं।

विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बार्मी आर्मी की यह पोस्ट भारतीय क्रिकेट फैंस को रास नहीं आई और अब वे ट्विटर पर बेयरस्टो समेत पूरी इंग्लैंड टीम को उनके आंकड़े गिनाते हुए  उनकी आलोचना कर रहे है।

यहां देखिए बार्मी आर्मी की पोस्ट पर भारतीय फैंस ने कैसे प्रतिक्रियाएं दी –

https://twitter.com/6onenine/status/1544354372527632384?

close whatsapp