WI vs IND: ‘उन्हें पता था कि अब एक अलग पारी….’- रोहित शर्मा की शतकीय पारी को लेकर अनिल कुंबले ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 221 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - जुलाई 14, 2023 9:00 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज पहली पारी में 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद रोहित शर्मा और डेब्यूडेंट यशस्वी जायसवाल ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी रोहित शर्मा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेल हिटमैन ने आत्मविश्वास अर्जित किया होगा, जो उनको आगामी मुकाबलों में बहुत मदद करेगा। इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रोहित शर्मा की पारी को लेकर अनिल कुंबले ने कही यह बात
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 221 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके बाद अनिल कुंबले उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कुंबले ने जियोसिनेमा पर बात करते हुए कहा, ‘आपने गेंद 1 से देखा, जैसे ही वह बाहर निकले उन्हें पता था कि एक अलग पारी खेलनी होगी।’
अनिल कुंबले ने आगे कहा, ‘यह उस तरह की पिच नहीं थी जहां गेंद बल्ले पर आ रही थी। रोहित को गति पसंद है, जहां तक कि जब तेज गेंदबाज छोटी गेंदे फेंक रहे थे। तब भी वह गति में नहीं आ रही थी। कुछ मौकों पर उन्होंने गेंदबाजों का सामना किया और उन्हें ऊपर से मारा।’
वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं थे- अनिल कुंबले
अनिल कुंबले ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि, रोहित शर्मा कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं थे। अनिल कुंबले ने आगे कहा, ‘हां शानदार पारी, रोहित को इसकी बहुत जरूरत थी क्योंकि ऐसा नहीं था कि वह आउट ऑफ फॉर्म थे।’
‘यहां तक कि वह में भी अच्छे दिख रहे थे। हां वह आउट हो गए। यहां तक कि आईपीएल में भी वह जब भी वहां जाते थे तो अच्छे दिखते थे। आप इसका पता तब लगा सकते हैं जब कोई फॉर्म में नहीं है और वह कभी भी ऐसा नहीं था। मुझे खुशी है कि वह शतक बना सकें।’