IPL 2022: एमएस धोनी के आगामी आईपीएल के बाद संन्यास पर CSK का आया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: एमएस धोनी के आगामी आईपीएल के बाद संन्यास पर CSK का आया बड़ा बयान

एमएस धोनी की कप्तानी छोड़ने का अंदाजा फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन को भी नहीं था!

MS Dhoni batting. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni batting. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बारह सीजनों तक कप्तानी करने के बाद भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से क्रिकेट बिरादरी को अपने CSK की अचानक कप्तानी छोड़ने के फैसले से चौंका दिया है। बता दें, रवींद्र जडेजा को CSK का नया कप्तान घोषित किया गया है।

24 मार्च को एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चार आईपीएल (IPL) खिताब दिलाने और पांच बार उप-विजेता बनाने के बाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी अचानक छोड़ दी है। उन्होंने आगामी आईपीएल (IPL) 2022 के शुरू होने के मात्र दो दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

अपने चौंकाने वाले ऐलान के बाद एमएस धोनी ने अपने सबसे खास खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जिम्मेदारी सौंपी है। कप्तानी छोड़ने के बाद अब धोनी के आईपीएल (IPL) से संन्यास की खबरें भी तेजी से बढ़ रही है। कई लोगो का मानना हैं आगामी आईपीएल (IPL) 2022 एमएस धोनी का आखिरी सीजन है।

एमएस धोनी के संन्यास पर CSK का बड़ा बयान

आपको बता दें, एमएस धोनी की कप्तानी छोड़ने का अंदाजा फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन को भी नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने पूर्व कप्तान के फैसले पर विश्वास जताया और कहा वह हमारे लिए हमेशा ही एक मार्गदर्शक रहे हैं, और हमेशा बने रहेंगे। पूछा जाने पर कि क्या IPL 2022 एमएस धोनी का अंतिम सत्र होगा, CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा उन्हें नहीं लगता कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान काशी विश्वनाथन ने बताया: “मुझे नहीं लगता यह उनका आखिरी आईपीएल (IPL) 2022 सीजन होने जा रहा है। वह आगे बढ़ेगा। जब तक वह फिट हैं, हम चाहते हैं कि वह खेलें। मैं ऐसा चाहता हूं, लेकिन मैं नहीं जानता कि वह क्या सोचते हैं। हमने हमेशा एमएस धोनी के फैसले का सम्मान किया है। वह हमारे लिए ताकत के स्तंभ रहे हैं और हमेशा बने रहेंगे। एमएस धोनी जड्डू (रवींद्र जडेजा) और टीम के अन्य सदस्यों का मार्गदर्शन हमेशा करेंगे।”

 

close whatsapp