नासिर हुसैन ने शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने के नाम पर उनके द्वारा की गई बेइज्जती को किया याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

नासिर हुसैन ने शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने के नाम पर उनके द्वारा की गई बेइज्जती को किया याद

नासिर हुसैन शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने के नाम पर उनके द्वारा की गई बेइज्जती का हिसाब चुकता कर रहे है!

Shane Warne and Nasser Hussain. (Photo Source: Getty Images)
Shane Warne and Nasser Hussain. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न के आकस्मिक निधन ने दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ-साथ क्रिकेट बिरादरी को सदमा पहुंचाया हैं। हर कोई सिर्फ शेन वार्न की ही बात कर रहा है, जिस तरह उन्होंने खेल को मैदान में जिया और मैदान के बाहर अपनी शानदार व्यक्तित्व से जो पहचान बनाई, सभी उसी को याद करते हुए स्पिन के जादूगर को श्रद्धांजलि दे रहे है।

बता दे, शेन वार्न 4 मार्च को थाईलैंड में अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए थे। 52 साल की उम्र में उन्हें एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनका निधन हो गया, और बाद में थाई पुलिस ने इसे प्राकृतिक कारणों से हुई मौत घोषित की।

इस बीच, क्रिकेट के मैदान पर उनके एक भयंकर प्रतिद्वंदी और साथ ही मैदान के बाहर एक अच्छे दोस्त नासिर हुसैन ने शेन वार्न को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध कमेंटेटर ने कहा कि शेन वार्न आसमान से भी “उसे स्लेजिंग” करेंगे।

नासिर हुसैन ने शेन वार्न को अपने अंदाज में दी श्रद्धांजलि

1993 और 2003 के बीच नासिर हुसैन ने वार्न के खिलाफ 17 टेस्ट और 10 वनडे मैच खेले है। पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए एक वनडे मुकाबले को याद किया, जिसमें वार्न ऑस्ट्रेलिया के तात्कालिक कप्तान थे, और उन दोनों के बीच शब्दों का युद्ध हुआ था।

Sky Sports द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में नासिर हुसैन ने कहा, “वह वहां से भी मुझे स्लेजिंग कर रहा होगा, यह निश्चित है। वह मुस्कुराएगा नहीं, वह मुझे स्लेजिंग कर रहा होगा।”

उस मुकाबले को याद करते हुए हुसैन ने बताया यह बात साल 1999 की थी जब वे सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में थे और उस समय डेविड लॉयड इंग्लैंड के कोच थे। वह क्रीज पर थे, और शेन वार्न गेंदबाजी कर रहे थे। उस मैच में वह ऑस्ट्रेलिया के तात्कालिक कप्तान थे। नासिर हुसैन ने आगे बताया दिवंगत स्पिन दिग्गज हमेशा की तरह उन्हें गालियां दे रहे थे।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे इस झड़प पर विस्तार में बताया कि वह शेन वार्न से कह रहे थे कि ‘आप अपने आखिरी गेम का आनंद लें, शेन, आप फिर कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करेंगे’। 15 मिनट बाद, जब नासिर हुसैन वार्न की गेंद पर एडम गिलक्रिस्ट द्वारा स्टंप किए जाने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तब ऑस्ट्रलियाई दिग्गज ने उन्हें बहुत बुरी तरह स्लेज किया था। इंग्लैंड के दिग्गज ने कहा वह दिवगंत शेन वार्न के उन शब्दों को दोहरा नहीं सकते। वह शब्द बताने लायक नहीं है।

 

close whatsapp