Asia Cup 2023: पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए 20-25 ओवर्स में इतने रन बनाने की होगी जरूरत - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए 20-25 ओवर्स में इतने रन बनाने की होगी जरूरत

कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 49 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंद में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाए।

R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)
R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का सुपर 4 का शानदार मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में भारतीय टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है।

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने काफी अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 121 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 49 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंद में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाए।

हालांकि इस समय कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश हो रही है। तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अगर अब भारतीय टीम यहां से बल्लेबाजी नहीं करती है तो पाकिस्तान टीम को मैच जीतने के लिए कितना टारगेट मिलेगा। अभी तक भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट होकर 147 रन बना लिए हैं।

यह होगा पाकिस्तान टीम के लिए टारगेट:

अगर अब यहां से भारतीय टीम बल्लेबाजी नहीं करती है और अगर मुकाबला यही से आगे शुरू होता है तो पाकिस्तान टीम को 20 ओवर में 181 रन बनाने की जरूरत होगी। 21 ओवर में उन्हें 187 रनों का लक्ष्य मिलेगा जबकि 22 ओवर में टीम को 194 रन बनाने होंगे। 23 ओवर में पाकिस्तान टीम को 200 रनों का लक्ष्य मिलेगा जबकि 24 ओवर में उनको 206 रन बनाने होंगे।

फिलहाल तमाम लोग यही चाह रहे होंगे कि जल्द से जल्द बारिश पूरी तरह से बंद हो जाए और मुकाबला फिर से शुरू हो पाए। फिलहाल कोलंबो से यही खबर सामने आ रही है की बारिश बंद हो चुकी है लेकिन कवर्स अभी भी मैदान पर हैं। फिलहाल मैच के शुरू होने को लेकर अभी कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन बहुत जल्द मैच फिर से शुरू हो सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?