कोहली की कप्तानी से लेकर वॉर्नर और SRH की लड़ाई तक, 2021 में छाए रहे ये 7 क्रिकेट विवाद
साल 2021 में क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक विवाद देखने को मिले।
अद्यतन - दिसम्बर 31, 2021 10:44 पूर्वाह्न
6) इंग्लैंड क्रिकेट पर लगा नस्लीय भेदभाव का आरोप

इंग्लैंड की टीम साल 2021 में कई कारणों से विवाद में रही उसमे से एक नस्लीय भेदभाव भी था। इंग्लैंड की काउंटी टीम यॉर्कशायर नस्लीय भेदभाव के आरोप में दोषी पाई गई। यॉर्कशायर के पूर्व कप्तान अजीम रफीक ने क्लब और उसके खिलाड़ियों पर नस्लीय भेदभाव जैसे बड़े आरोप लगाए जो बाद में कमिटी की जांच में सही पाए गए।
यॉर्कशायर और इंग्लैंड के क्रिकेटर गैरी बैलेंस ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने अजीम रफीक के खिलाफ विवादित नस्लीय शब्दों और गालियां का इस्तेमाल किया था। इस मामले के बाद पूरी दुनिया में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जमकर बदनामी हुई। इस विवाद के बाद यॉर्कशायर के चेयरमैन रॉजर हट्टन को इस्तीफा देना पड़ा। इंग्लैंड को एशेज जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर भी नस्लीय टिप्पणियों के गंभीर आरोप लगे और बाद में उन्हें बीबीसी कमेंट्री टीम से बाहर कर दिया गया।