कोहली की कप्तानी से लेकर वॉर्नर और SRH की लड़ाई तक, 2021 में छाए रहे ये 7 क्रिकेट विवाद - 7 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली की कप्तानी से लेकर वॉर्नर और SRH की लड़ाई तक, 2021 में छाए रहे ये 7 क्रिकेट विवाद

साल 2021 में क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक विवाद देखने को मिले।

5) डेविड वॉर्नर और SRH के बीच हुआ बड़ा विवाद

David Warner. (Photo Source: Disney + Hotstar)
David Warner. (Photo Source: Disney + Hotstar)

आईपीएल 2021 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐसा कुछ हुआ जिसने सभी क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले डेविड वॉर्नर को इस फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले बीच आईपीएल में कप्तानी पद से हटाया और फिर बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। क्रिकेट फैन्स वॉर्नर के साथ हुए इस व्यवहार को देखकर हैरान रह गए।

वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 का आईपीएल खिताब जीता था, लेकिन अपने पूर्व कप्तान के साथ हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने ऐसा कर फैन्स ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को हैरानी में डाल दिया। बता दें कि इस साल  आईपीएल 2021 में हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस साल उनकी टीम आईपीएल की अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी।

Previous
Page 5 / 7
Next

close whatsapp