ये है आईपीएल 2018 के हर टीम के सबसे महंगे भारतीय स्टार - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये है आईपीएल 2018 के हर टीम के सबसे महंगे भारतीय स्टार

Rohit Sharma In IPL (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2018 की नीलामी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। सभी 8 फ्रैंचाइजियों ने कुल 169 खिलाड़ियों पर करोड़ों के दांव खेले। इस सीजन में बेन स्टोक्स जहां सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने तो जयदेव उनादकट ने इस मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 12.5 और 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

हालांकि इनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने जमकर फ्रैंचाइजियों की तिजोरी खाली की। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में विदेशियों से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रैंचाइजियों को प्रभावित किया। कमाई के मामले में इन्होंने कई मार्की खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया। आइए जानते हैं इस सीजन हर टीम में कौन सा भारतीय खिलाड़ी सबसे महंगे रहे।

आईपीएल में सबसे सफल टीम की बात करे तो मुम्बई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर सबसे अधिक पैसे खर्च किए है। मुंबई की टीम को आईपीएल के इतिहास में 3 बार चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर नीता अंबानी ने 15 करोड़ रूपए खर्च करके रिटेन किया है।

‘चेन्नई के दत्तक पुत्र’ कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जाहिर तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के मार्कि खिलाड़ी है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने इस फ्रेंचाइजी पर 2 साल का प्रतिबंध लगने से पहले टीम को दो बार खिताब जीतवाया है। धोनी भी अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक राशि पाने वाले खिलाड़ी है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।

जयदेव उनाद्कट को आइपीएल 11 की नीलामी में भारी कीमत हासिल हुई। इसके साथ ही वो आइपीएल 11 के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। उनाद्कट को राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े 11 करोड़ रूपयों में खरीदा। नीलामी के दूसरे दिन उनादकट के लिए लगी बोली देखते ही देखते 10 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई। पहले उनाद्कट के लिए चेन्नई और राजस्थान में होड़ मची थी लेकिन आखिरी में बाजी राजस्थान रॉयल्स ने मारी और उन्हें साढ़े 11 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

ये है हर टीम में सबसे अधिक दाम में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी – 15,00,00,000

दिल्ली डेयरडेविल्स: ऋषभ पंत बल्लेबाज – 8,00,00,000

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल बल्लेबाज – 11,00,00,000

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक विकेट कीपर – 7,40,00,000

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा – 15,00,00,000

राजस्थान रॉयल्स: जयदेव उनादकट गेंदबाज – 11,50,00,000

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली – 17,00,00,000

सनराइजर्स हैदराबाद: मनीष पांडेय बल्लेबाज – 11,00,00,000

close whatsapp