कप्तान रोहित शर्मा पर भारतीय खिलाड़ियों के बीच चर्चे विराट कोहली के, पढ़िए पूरी खबर
विराट कोहली की अनुपस्थिति में भी भारतीय खिलाड़ी उन्ही की कप्तानी को याद कर रहे हैं।
अद्यतन - Feb 24, 2022 3:08 pm

विराट कोहली खेल में अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और वह निश्चित रूप से अपने शानदार करियर में गेंदबाजों के लिए एक बुरा सपना रहे है। उन्होंने हर चुनौती का सामना बड़े शानदार तरीके से किया हैं, और खेल के तीनो प्रारूपों में टीम इंडिया के लिए अपने बल्ले से कई मैच जीते हैं।
रही बात भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की, तो 33 वर्षीय ने बतौर कप्तान भी कमाल किया हैं। जिस तरह वह मैदान पर टीम का नेतृत्व करते थे, और खिलाड़ियों में जो अपनी तीक्ष्ण ऊर्जा का प्रवाह डालते थे, वह देखने लायक होता था, उनकी उपस्थिति मात्र से ही खिलाड़ियों में एक अलग जोश जाग जाता था।
खैर, विराट कोहली अब भारतीय टीम के कप्तान नहीं रहे, लेकिन मैदान पर उनके जोश में कोई कमी नहीं आई है, और खिलाड़ी आज भी उनकी कंपनी से प्रज्वलित हो उठते हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू T20I सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके चर्चे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच जारी हैं। केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अन्य खिलाड़ियों ने कोहली की बहुत प्रशंसा की और जादुई खिलाड़ी के भारतीय टीम पर प्रभाव और योगदान के बारे में बताया।
विराट कोहली जैसा क्रिकेटर पूरे भारत में दूसरा नहीं
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में केएल राहुल ने कहा विराट कोहली अपने साथ महान ऊर्जा और जुनून लाते हैं, और उनके जैसा क्रिकेटर पूरे भारत में कोई दूसरा नहीं है। वर्तमान उप-कप्तान ने आगे कहा पूर्व कप्तान के साथ खेलने में उन्हें यह समझने में बड़ी मदद मिली कि वह कैसे सोचते है, खेल को कैसे पढ़ते है, और यह उनको कोहली से मिली सीख हैं।
इस बीच, आर अश्विन ने बताया कैसे कोहली ने टीम में दूसरे खिलाड़ियों को फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा पूर्व कप्तान भारतीय टीम में एक शानदार संस्कृति लेकर आए है। उन्होंने सभी को एहसास कराया कि फिटनेस पैरामीटर कितने महत्वपूर्ण हैं। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने आगे कहा वह कभी भी मैदान पर या जिम में विराट कोहली बनने की ख्वाहिश नहीं रख सकते हैं, लेकिन खुद के सबसे अच्छे संस्करण हो सकते हैं, और बल्लेबाज ने उन्हें इसका एहसास कराया।
जहां तक रवींद्र जडेजा का सवाल है, अनुभवी ऑलराउंडर ने बताया विराट कोहली सभी मैचों को समान तीव्रता से खेलते हैं। जडेजा ने बताया वह अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से पूर्व कप्तान के साथ खेल रहे हैं, और तभी से देखा हैं, वह सभी मैचों को समान गंभीरता और तीव्रता से लेते और खेलते भी है। उनकी ऊर्जा और कड़ी मेहनत से पूरी टीम का मनोबल बढ़ता है।
यहां देखिये वीडियो –
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1496528296971935747?