WPL के पहले सत्र के लिए रोहित शर्मा ने सभी महिला खिलाड़ियों को दी ढेर सारी शुभकामनाएं
13 फरवरी को जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र का ऑक्शन होगा।
अद्यतन - फरवरी 13, 2023 1:09 अपराह्न

13 फरवरी को जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र का ऑक्शन होगा। तमाम लोग इस शानदार ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ भारतीय पुरुष कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस बेहतरीन टूर्नामेंट को लेकर अपना-अपना पक्ष रखा है।
बता दें, कुल 409 महिला खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिस्ट में शामिल किया गया है। यह बेहतरीन टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा। कुल 5 फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाएगी।
BCCI द्वारा एक वीडियो रिलीज की गई है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि, ‘400 से ज्यादा खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी। यह काफी गंभीर समय है लेकिन तमाम लोग इस नीलामी के लिए काफी उत्साहित भी होंगे। महिला क्रिकेट के लिए बहुत ही बड़ी चीज है कि महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत कुछ दिनों में होने वाली है। मैं सभी 5 टीमों को शुभकामनाएं देता हूं और सभी खिलाड़ियों को भी। उम्मीद करता हूं कि यह एक अच्छा टूर्नामेंट होगा।
कई खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा और यह बहुत ही बड़ा स्टेज है। पुरुष लीग की तरह महिला प्रीमियर लीग भी समान होगा।’
Watch Here: WPL Auction Live Updates
रविचंद्रन अश्विन ने भी WPL को लेकर अपना पक्ष रखा
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया था जब अपने देश की खिलाड़ियों को उच्च स्तर का दर्जा मिले। हमारी महिला टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप को टी-20 वर्ल्ड कप में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।
पिछले कुछ समय से हमने देखा कि महिला टी-20 चैलेंज की वजह से कई युवा खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का सुनहरा मौका मिला। यह लीग महिला खेल को पूरी तरह से बदल देगी। यह पहला सत्र है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘ पिछले 5 सालों में महिला क्रिकेट पूरी दुनिया में काफी तेजी से बड़ा है। मैंने द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट भी देखा और कई युवा खिलाड़ियों को अपने आदर्श खिलाड़ियों के साथ मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा।
कई युवा खिलाड़ियों ने घरेलू सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब वो अपने आदर्श के साथ खेलेंगी और उनसे काफी कुछ सीखेंगी।’