Women's Ashes 2023: रोमांचक एकमात्र टेस्ट के बाद Alyssa Healy और Heather Knight ने 5-डे महिला टेस्ट मैचों की मांग की - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes 2023: रोमांचक एकमात्र टेस्ट के बाद Alyssa Healy और Heather Knight ने 5-डे महिला टेस्ट मैचों की मांग की

अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला टीम T20I सीरीज में आपस में भिड़ेगी।

Alyssa Healy and Heather Knight. (Image Source: ECB Twitter)
Alyssa Healy and Heather Knight. (Image Source: ECB Twitter)

Women’s Ashes 2023 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रही एलिसा हीली और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीदर नाइट ने महिला टेस्ट मैचों को पांच दिनों का मुकाबला रखने का समर्थन किया।

पांच दिनों के रोमांचक खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र महिला एशेज 2023 टेस्ट में मेजबान टीम को 89 रनों से मात देकर ट्रॉफी जीती। जिसके बाद हीदर नाइट ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की मुबारकबाद दी और कहा टेस्ट मैच पांच दिन के ही क्यों होने चाहिए इस मैच ने साबित कर दिया है, वहीं एलिसा हीली ने कहा पांच-दिवसीय मैचों में परिणाम को लेकर टीमों पर दबाव नहीं होता, जो परिणाम के बेहद अहम है।

रिजर्व डे का ऑप्शन बहुत अच्छा होगा: Alyssa Healy

एलिसा हीली ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस टेस्ट मुकाबले का रिजल्ट सामने आया है, जो बहुत शानदार चीज है और जीत हमारे खाते में आई, इससे मैं बहुत खुश हूं।

यहां पढ़िए: ENG vs AUS 2nd Test, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मैच

मुझे लगता है कि जब आप कप्तानों और टीमों के ऊपर से रिजल्ट को लेकर दबाव हटा देते हैं, तो शायद चीजें थोड़ी आसान हो जाती है, लेकिन हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि पांच दिन के महिला टेस्ट कैसे चलते हैं। मुझे लगता है कि रिजर्व डे रखा जाना बहुत अच्छा विचार होगा।”

ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई: Heather Knight

वहीं इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “मैं महिला टेस्ट मैचों को पांच दिनों का मैच रखने के लिए हमेशा से सपोर्ट कर रही हूं और मुझे लगता है कि इस एशेज टेस्ट ने साबित कर दिया कि ऐसा क्यों होना चाहिए। इस मैच के रिजल्ट से पता चलता है कि वास्तव में रिजल्ट प्राप्त करने के लिए टेस्ट मैच पांच दिन का होना अति-महत्वपूर्ण है।

इस जीत का श्रेय ऑस्ट्रेलिया को जाता है, उन्होंने इस मैच में बेहद जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन मेरे प्लेयर्स ने भी इस मैच में उन्हें तगड़ी चुनौती दी और उन्होंने भी काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।”

अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का फोकस सीमित ओवरों के फॉर्मेट की ओर शिफ्ट होगा, क्योंकि दोनों टीमें 1 जुलाई को बर्मिंघम में तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में आपस में भिड़ेगी।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp