आईपीएल 2023: PBKS vs GT- यश दयाल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर आलोचना का शिकार हुए हार्दिक पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: PBKS vs GT- यश दयाल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर आलोचना का शिकार हुए हार्दिक पांड्या

यश दयाल ने KKR के खिलाफ अपने 4 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 69 रन गंवाए थे।

Yash Dayal (Image Source: BCCI/IPL)
Yash Dayal (Image Source: BCCI/IPL)

गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज यश दयाल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे महंगा ओवर डालने की सजा भुगतनी पड़ी।

दरअसल, जारी आईपीएल 2023 का 18वां मैच 13 अप्रैल को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। और इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस (GT) ने सभी को हैरान करते हुए यश दयाल को ड्रॉप कर मोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

एक खराब मैच और टीम से हुई छुट्टी

भारतीय गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने का मुख्य कारण पिछले आईपीएल 2023 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उनका खराब प्रदर्शन हो सकता है। आपको बता दें, 25-वर्षीय दयाल ने KKR के खिलाफ अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 69 रन गंवाते हुए आईपीएल के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे महंगा स्पैल फेंका था, जबकि रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे।

इस बीच, यश दयाल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जारी मैच के लिए गुजरात टाइटंस (GT) द्वारा ड्रॉप किए जाने के बाद प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपनी निराशा व्यक्त की। कई फैंस का मानना है कि KKR के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाज को ड्रॉप करने से उनका आत्मविश्वास और भी प्रभावित होगा।

आपको बता दें, गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) दोनों ही क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले आईपीएल 2023 मैचों में शिकस्त झेलने के बाद जीत दर्ज करने के लिए उतावले होंगे। गुजरात टाइटंस (GT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अच्छी शुरुआत की, क्योंकि पंजाब किंग्स (PBKS) का स्कोर इस समय चार विकेट के नुकसान पर 92 है।

यश दयाल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जाने पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/InderSinghBha18/status/1646529427671773185

 

close whatsapp