गब्बर को घुड़सवारी से है मतलब, टीम इंडिया में चयन को लेकर अब नहीं देते ध्यान!
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार रील की फैन्स के साथ शेयर।
अद्यतन - Jan 5, 2023 1:22 pm

जब भी टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट बनाई जाती है, तो उस लिस्ट में सबसे टॉप नाम गब्बर यानी की शिखर धवन का आता है। धवन की कई धमाकेदार पारियों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई है, साथ ही ये खिलाड़ी मैदान के बाहर भी पूरे टशन के साथ रहता है और उसका ही एक नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है।
इस बार गब्बर का नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन
टीम इंडिया को लंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसके लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो गया था। लेकिन इस बार गब्बर का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है, वहीं दिग्गजों की माने तो शिखर धवन के वनडे करियर पर भी अब ब्रेक लग सकता है।
गब्बर का मुकाबला कोई और खिलाड़ी कर ही नहीं सकता बॉस
*शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार रील की फैन्स के साथ शेयर।
*रील वीडियो में घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं इस बार गब्बर।
*धवन का वीडियो में दिख रहा है काफी ज्यादा ही अलग स्वैग।
*साथ ही ये वीडियो फैन्स को आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।
स्वैग हो तो गब्बर जैसा, वरना ना हो
शिखर धवन ने कुछ ऐसे किया साल 2023 का स्वागत
अब तो IPL में कप्तान बन गए हैं शिखर धवन
पंजाब टीम ने एक बार फिर से IPL के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं, साथ ही टीम की कप्तानी में भी बदलाव हुआ है और इस बार शिखर धवन आपको टीम के कप्तान के तौर पर नजर आने वाले हैं।