राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में चिल्लाने लगे डेविड वॉर्नर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में चिल्लाने लगे डेविड वॉर्नर!

IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं।

David Warner with DCplayers in the dressing room (Photo Source: Twitter/DC)
David Warner with DCplayers in the dressing room (Photo Source: Twitter/DC)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 8 विकेट से मात दी। यह मुकाबला 11 मई को मुंबई के डॉ डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली के लिए ऑलराउंडर मिचल मार्श और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ा। मिचेल मार्श ने 62 गेंदो में 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं वॉर्नर ने 41 गेंदो में नाबाद 52 रन बनाए। अपनी शानदार पारी के लिए मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

बता दें कि, डेविड वॉर्नर ने जबसे दिल्ली टीम से जुड़े है तबसे उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस सीजन उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं जहां उन्होंने 5 अर्धशतक की मदद से कुल 427 रन बनाए हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जो डेविड वॉर्नर से जुड़ा हुआ है।

आरआर के खिलाफ मिली जीत के बाद डीसी टीम ने मनाया जश्न

आरआर के खिलाफ मिली जीत के बाद जब डीसी की पूरी टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंची तब डेविड वार्नर ने वहां सभी से पूछा “हाउज द जोश” तो वहां मौजूद अन्य सभी लोगों ने “हाई सर” के साथ जवाब दिया।

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, डेविड वार्नर ने कहा कि जीत के बड़े अंतर के कारण टीम के कैम्प में हर कोई जोश में था। यह नेट रन रेट के लिए जरूरी था। डेविड वॉर्नर ने कहा कि, प्लेऑफ की दौड़ के साथ एक और मैच जीतना एक अच्छा एहसास था और मिचल मार्श की शानदार पारी अच्छी थी। विकेट पर गेंद एक समान गति से नहीं आ रही थी। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

बता दें कि, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं। यहां से अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उनका अगला मुकाबला 16 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ और उसके बाद आखिरी मुकाबला 21 मई को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ होगा।

 

close whatsapp