IPL 2023: ह्यूज एडमीड्स ने ऑक्शन से पहले अपने हथौड़े को लेकर सुनाई दिलचस्प कहानी
बता दें कि भारत आते वक्त ह्यूज एडमीड्स ने अपने साथ एयरपोर्ट पर हुई एक दिलचस्प कहानी साझा की है।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2022 12:03 अपराह्न

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर शुक्रवार को कोच्चि में होने जा रही है और इस नीलामी के लिए सभी दस टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। कल होने वाली इस नीलामी में शामिल सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को और मजबूत करने की ओर देखेंगी।
हालांकि आईपीएल के 16वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान बेहोश हुए ह्यूज एडमीड्स ने एक दिलचस्प कहानी सुनाई है। बता दें कि इस बार आईपीएल नीलामी में एक बार फिर ह्यूज एडमीड्स वापसी करने वाले हैं और भारत आते वक्त उन्होंने अपने साथ हुई एक दिलचस्प कहानी फैंस के साथ साझा की है।
एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने ह्यूज एडमीड्स को रोका
बता दें कि अक्सर नीलामी के वक्त ह्यूज एडमीड्स अपने पास एक लकड़ी का हथौड़ा (गैवेल) रखते हैं। तो वहीं ह्यूज एडमीड्स आईपीएल में पीतल से बने एक गैवेल का इस्तेमाल करते हैं।
तो वहीं अब आईपीएल के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होने वाली नीलामी में ह्यूज एडमीड्स एक विशेष तरह के गैवेल का इस्तेमाल करने वाले हैं। इसी गैवेल को लेकर उन्होंने एक दिलचस्प कहानी साझा की है।
बता दें कि ह्यूज एडमीड्स ने स्पोर्टस्टार को बताया, मुझे इसे (गैवेल को) अपने साथ हैंड लगेज में ले जाने की परमिशन नहीं दी गई। इसलिए मुझे इसे चेक-इन सामान में रखना पड़ा। मैंने उन्हें समझाया कि भारत के लोग खुश नहीं होंगे अगर वे इस पुराने गैवेल को नहीं देखेंगे तो, लेकिन शुक्र है कि यह अब मेरे पास हैं।
ह्यूज एडमीड्स ने आगे कहा, क्योंकि ये गैवेल पीतल से बना है इसलिए उन्होंने इसे एक औजार या हथौड़ा माना। मैंने सिक्योरिटी कर्मचारियों को यह समझाने की कोशिश की ये सिर्फ एक गैवेल है, लेकिन मैं उन्हें इसे अपने हैंड लगेज में ले जाने के लिए राजी नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि यह एक हथौड़ा है और वे इसे हैंड लगेज में ले जाने की परमिशन नहीं देंगे।
यहां देखें: IPL Auction Live