मैं चाहता हूं भारत WTC Final में ऑस्ट्रेलिया को हराए- पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा बयान
ग्रीम स्वान ने कहा कि, मैं एक इंग्लिशमैन हूं, इसलिए मुझे भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए देखना बहुत अच्छा लगेगा।
अद्यतन - Jun 6, 2023 5:27 pm

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेला जाएगा। बता दें दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम पर खेला जाना है। हालांकि इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इसको लेकर अपनी राय रखी है।
बता दें इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने WTC Final को लेकर अपनी राय दी है। दरअसल वह चाहते हैं भारत इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराए। इसके साथ ही उन्होंने ओवल के पिच को लेकर भी बात की और कहा कि मुझे नहीं लगता है इस पिच पर दो स्पिनर्स को खेलने का मौका देना सही निर्णय होगा।
फिलहाल जवाब देना मुश्किल है कि फेवरेट टीम कौन सी होगी- ग्रीम स्वान
दरअसल जिओसिनेमा पर बात करते हुए ग्रीम स्वान ने कहा कि, फिलहाल जवाब देना मुश्किल है कि फेवरेट टीम कौन सी होगी। लेकिन मुझे लगता है कि अगर ऑस्ट्रेलिया पहले गेंदबाजी करता है तो उनका तेज आक्रमण पसंदीदा बन सकता है। हालांकि साल के इस समय विकेट बहुत अच्छा होना चाहिए। यह बहुत सपाट, बहुत तेज होगी। उनकेतेज गेंदबाज जल्द इसका फायदा उठाना चाहेंगे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, भारत के पास भी कुछ शानदार गेंदबाज हैं। इसलिए मुझे लगता है इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि, मैं एक इंग्लिशमैन हूं, इसलिए मुझे भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए देखना बहुत अच्छा लगेगा। ओवल में गेंदबाजी की सबसे अच्छी चीज उछाल है। यह लगभग वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिचों के जैसा है।
ग्रीम स्वान ने आगे कहा कि, खेल जैसे जैसे आगे बढ़ेगा उछाल देखने को मिलेगा। इसलिए खेल में बने रहने के लिए और दूसरी पारी में बचाव करने के लिए स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन होना चाहिए। यह स्पिन गेंदबाजी करने के लिए बहुत अच्छी जगह है। मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि वह दो स्पिनर्स को खेलने का मौका देंगे या नहीं। लेकिन मैंने इंग्लैंड की उस टीम में खेला था जिसनें कभी दो स्पिनर्स नहीं रखे और हमने मुकाबला जीता भी। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि यह दो स्पिनर्स की पिच है, इस साल तो बिल्कुल भी नहीं।