उमर गुल के दिमाग का उड़ा फ्यूज, हरभजन सिंह को बताया घटिया खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

उमर गुल के दिमाग का उड़ा फ्यूज, हरभजन सिंह को बताया घटिया खिलाड़ी

उमर गुल ने बताया खुद को हरभजन सिंह बेहतर बल्लेबाज।

Umar Gul and Harbhajan Singh. (Photo Source: Getty Images)
Umar Gul and Harbhajan Singh. (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी कई बार बिना सोचे समझे बयान दे देते हैं, ऐसा ही इस बार कुछ पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने किया है। जहां उन्होंने हाल ही में एक बयान साझा किया है, जिससे के बाद वो सुर्खियां में आ गए हैं। भले ही गुल का बयान उन्हें खबरों में लेकर आ गया है, लेकिन जो इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बोला है उसे पढ़कर और सुनकर क्रिकेट फैन्स को हंसी जरूर आ जाएगी। वैसे उमर गुल का ये बयान टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को लेकर है।

उमर गुल कौन से नशे करते हैं?

पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर काफी बयान देते हैं, जिससे उनको सुर्खियों में आने का मौका मिल जाता है और जो लोग उन्हें भूल गए हैं वो एक बार फिर से याद कर लेते हैं। ऐसे कई पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ मौका तलाशते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी पर बयान देने का और फिर वो कुछ भी बोल देते हैं। अब ऐसा ही काम उमर गुल ने भी कर दिया है और इस बार उनके निशाने पर हरभजन सिंह है।

*उमर गुल ने बताया खुद को हरभजन सिंह बेहतर बल्लेबाज।
*वर्ल्ड कप में मैंने बल्लेबाजी के लिए जीता था मैन ऑफ द मैच-उमर।
*तो उस हिसाब से मैं भज्जी से अच्छा बल्लेबाज हूं- उमर गुल।
*उमर गुल ने कहा कि क्रिस गेल को गेंदबाजी करने में डर लगता था।

यहां सुने इस पूर्व तेज गेंदबाज का बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Legends League Cricket (@llct20)

कुछ समय पहले ही क्रिकेट को अलविदा कहा है हरभजन सिंह ने .

वहीं टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कुछ समय पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है, वो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और सिर्फ आईपीएल खेल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया, वहीं आखिरी बार वो आईपीएल में KKR टीम का हिस्सा थे लेकिन वहां भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

close whatsapp