Yashasvi Jaiswal दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal: विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को देखने को मिला JAZBALL, जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार दोहरा शतक।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आज दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन का शुरू का आधा घंटा अब तक दोनों टीमों के लिए बराबर रहा है। एक तरफ इंग्लैंड को जहां अश्विन का विकेट मिला, वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना दोहरा शतक पूरा किया।

टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ तब तब यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। सभी फैंस को यही उम्मीद थी कि टेस्ट मैच के दूसरे दिन जायसवाल अपना दोहरा शतक पूरा करेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ भी। अश्विन के आउट होने के बाद जायसवाल ने आक्रामक रूख अपनाया और 190 से 200 तक का सफर चौके और छक्के के साथ पूरा किया।

Yashasvi Jaiswal को नहीं मिला किसी और बल्लेबाज का साथ

यशस्वी जायसवाल के इस शतक के बदौलत भारतीय टीम का स्कोर अब 400 के करीब पहुंच गया है। जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ भारत को बड़े स्कोर की राह दिखा रहे हैं, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिल रहा है। अब यहां से ये देखना  दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम पहली पारी में कितना स्कोर बना पाती है।

आपको बता दें कि, जायसवाल ने महज 277 गेंदों पर अपना दोहरा शतक चौका जड़कर पूरा किया। उन्होंने अपना शतक छक्का जड़कर पूरा किया था। टेस्ट दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय रहे। वहीं टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं।

Yashasvi Jaiswal को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/kaushik__anurag/status/1753643696493645895

https://twitter.com/Alpha_pa1/status/1753643672024035378

close whatsapp