भविष्य के खिलाड़ियों को मोहम्मद शमी कर रहे हैं तैयार, ये वीडियो तो देखना बनता है एक बार
इन दिनों NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं मोहम्मद शमी।
अद्यतन - Jun 7, 2024 6:39 pm

मोहम्मद शमी भले ही टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ कनेक्ट रहते हैं। जहां शमी आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं, इस कड़ी में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो क्रिकेट छोड़ एक गजब का काम करने में लगे हुए हैं।
वापसी के लिए कड़ी मेहनत जारी है इस खिलाड़ी की
दूसरी ओर मोहम्मद शमी फिर से क्रिकेट खेलने के लिए तड़प रहे हैं, जिसे देखते हुए उन्होंने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। जहां शमी अपने फिटनेस पर पूरा काम कर रहे हैं, साथ ही वो छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी भी शुरू कर चुके हैं। वैसे शमी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल ही खेला था, उसके बाद उनकी टखने की सर्जरी हुई थी।
मोहम्मद शमी ने युवा खिलाड़ियों में जोश भरने का किया काम
*इन दिनों NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं मोहम्मद शमी।
*इस बीच शमी ने NCA से अपनी एक नई रील वीडियो की है इंस्टा पर शेयर।
*रील वीडियो में युवा खिलाड़ियों को ज्ञान देते हुए नजर आया ये खिलाड़ी।
*शमी ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि कैसे टीम की जिम्मेदारी उठाई जाती है।
ये नई रील वीडियो शेयर की है मोहम्मद शमी ने इंस्टा पर
वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं शमी इन दिनों
घरेलू सीरीज के जरिए वापसी कर सकते हैं शमी
जी हां, अब शमी ने छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, ऐसे में वो डेढ़ महीने में पूरी लय के साथ गेंदबाजी करते हुए दिख जाएंगे। ऐसे में शमी की जल्द वापसी हो सकती है टीम इंडिया में, साथ ही कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी। जिसमें बताया जा रहा है कि शमी बांग्लादेश या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, अब देखना होगा की ये वापसी कब होती है और किसी सीरीज के जरिए होती है।