शुभमन गिल के खराब फॉर्म को लेकर हुआ सवाल, तो GT के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी हुए गुस्से से लाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल के खराब फॉर्म को लेकर हुआ सवाल, तो GT के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी हुए गुस्से से लाल

विक्रम सोलंकी ने जमकर की हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ।

Vikram Solanki & Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Vikram Solanki & Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी, एक पत्रकार द्वारा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की मौजूदा आईपीएल सीजन में उनके खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछे जाने से खुश नहीं दिखे। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर, सोलंकी, GT के सलामी बल्लेबाज को लेकर रिपोर्टर की टिप्पणियों को सुनकर हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि वो उनके बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

गिल को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा जारी किए जाने के बाद आईपीएल 2022 की ऑक्शन से पहले जीटी ने ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए टीम में शामिल किया था। गिल के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम के लिए कुछ अच्छे नॉक खेलकर और उन्हें मैच जीतने में मदद की। लीग चरण के 14 मैचों में गिल ने 31 की औसत और 133.89 के स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं।

विक्रम सोलंकी ने जमकर की शुभमन गिल की तारीफ

न्यूज 18 के हवाले से विक्रम सोलंकी ने कहा कि, “देखिए आपने जो सवाल किया है उससे हम सहमत नहीं हैं। शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने जो साझेदारी की है, वह सभी बहुत अच्छी साझेदारी थी। और आप जो कुछ भी शुभमन गिल के बारे में कह रहे हैं, वह गलत है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “शुभमन गिल ने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। उदाहरण के लिए, एलएसजी के खिलाफ। जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को संभाला और हमें मौका दिया, मैं आपके बयान से असहमत होने का हकदार हूं। जहां तक ​​हमारी ओपनिंग पार्टनरशिप की बात है तो रिद्धि भाई (ऋद्धिमान साहा) और शुभमन गिल एक अच्छे ओपनर्स हैं। शुभमन के आसपास रिद्धिमान का होना बहुत अच्छा है क्योंकि वो उस दौरान उनसे अच्छे से बात कर सकते हैं और यह हमारी टीम के लिए अच्छा है।”

सोलंकी ने कप्तान हार्दिक पांड्या की भी प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पांड्या का अपने खिलाड़ियों के साथ एक अच्छा बॉन्ड है, जिसके परिणामस्वरूप टीम को सफलता मिल रही है। गुजरात टाइटंस की टीम के लिए यह इस लीग का पहला सीजन है। हार्दिक की टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी साथ ही में पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर रही।

close whatsapp