शशि थरूर ने तिरुवंतपुरम में शतकवीर संजू सैमसन को 'Ponnada' के साथ किया सम्मानित - क्रिकट्रैकर हिंदी

शशि थरूर ने तिरुवंतपुरम में शतकवीर संजू सैमसन को ‘Ponnada’ के साथ किया सम्मानित

शशि थरूर ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

Shashi Tharoor And Sanju Samson (Pic Source-X)
Shashi Tharoor And Sanju Samson (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 111 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से दूसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

बता दें कि, पिछले काफी समय से संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौके तो काफी मिले लेकिन संजू सैमसन धमाकेदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने लगभग 220 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। हाल ही में तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने संजू सैमसन को अपने घर में आमंत्रित किया और उन्हें दक्षिण भारतीय पारंपरिक ‘Ponnada’ जो एक मानत शॉल है उसे देकर सम्मानित किया।

शशि थरूर ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘काफी खुश हूं कि अपने हीरो ‘Ton-up Sanju’ का भव्य स्वागत कर रहा हूं। संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा और उन्होंने तिरुवनंतपुरम में वापसी की। हम ‘Ponnada’ जो हमारे लिए बहुत ही खास शॉल है उसे देकर हम उनका स्वागत कर रहे हैं।’

यह रहा शशि थरूर का ट्वीट:

बता दें कि, जब संजू सैमसन अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे तब उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि शशि थरूर को हमेशा ही संजू सैमसन को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी हमेशा बेहतरीन रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने पहले दो मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाया था जिसके बाद तमाम लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। हालांकि तीसरे मुकाबले में शतक जड़ संजू सैमसन ने तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?