क्या वेस्टइंडीज दौरे के लिए Cheteshwar Pujara को ड्रॉप किए जाने को लेकर कोहली-रोहित पर निशाना साध रहे हैं हर्षा भोगले?
हर्षा भोगले को लगता है कि चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी करेंगे।
अद्यतन - Jun 24, 2023 1:05 pm

भारत के अनुभवी बल्लेबाज Cheteshwar Pujara को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर किए जाने से पूरी क्रिकेट बिरादरी हैरान है। पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप किए जाने पर हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर जैसे भारतीय दिग्गज बेहद नाराज हैं।
आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 जून को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और ODI टीमों का ऐलान किया है, जहां यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार जैसे नए चेहरों को चुना गया है, तो वहीं चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
क्या ये Cheteshwar Pujara के करियर का अंत है?
भारतीय चयनकर्ताओं का यह फैसला पुजारा के भारतीय क्रिकेट टीम के साथ करियर के समापन की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन जानेमाने कमेंटेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले को लगता है कि अनुभवी क्रिकेटर एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी करेगा।
यहां पढ़िए: वेस्टइंडीज दौरे से पहले यशस्वी जायसवाल ने विराट-रोहित पर दिया बड़ा बयान
हर्षा भोगले ने ट्विटर पर लिखा: “चेतेश्वर पुजारा का एक शानदार करियर रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया में 2018 और 2021 में भारत द्वारा जीती गई दो ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का अहम हिस्सा थे। पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप किए जाने के बावजूद मैं अभी भी उनके करियर के अंत की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। हमने अजिंक्य रहाणे के करियर के अंत की लगभग भविष्यवाणी कर दी थी और हुआ क्या, उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की।
अजिंक्य रहाणे ने WTC फाइनल में टीम के लिए बल्ले के साथ सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया। सिर्फ इतना ही नहीं, वह अब वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। लेकिन हां, पुजारा को ड्रॉप करने के फैसले का मतलब है कि भारतीय चयनकर्ताओं की नजर खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों पर होगी।”
It has been a fabulous career, he was at the heart of the two great series wins in Australia in 2018/21, but I am not writing a Pujara obit yet. We almost wrote one for Rahane and he was India's best batter in the WTC final. And is now the vice-captain. But yes, the Pujara…
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) June 23, 2023
यहां देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यश्सवी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी