'मैं हमेशा पैड पहन कर तैयार रहता हूं' CSK के खिलाफ 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी के बाद रवि अश्विन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं हमेशा पैड पहन कर तैयार रहता हूं’ CSK के खिलाफ 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी के बाद रवि अश्विन 

अश्विन ने 22 गेंदों में 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)

आईपीएल टीम राजस्थान राॅयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवि अश्विन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह मैच के दौरान हमेशा पैड पहन कर तैयार रहते हैं, पता नहीं कब उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया जाए।

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट करते हुए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। तो वहीं मैच में अश्विन ने 22 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रनों की पारी खेली थी, और अपनी इस पारी के दौरान अश्विन ने 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे।

अश्विन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चेन्नई बनाम राजस्थान मैच खत्म होने के बाद आयोजित पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में रवि अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने कहा- मुझे समझ में नहीं आता है कि मैं अपने सुझाव पर कैस बल्लेबाजी कर पाता हूं। मुझे हैरानी होती है कि लोग ये सोचते हैं कि मैं पैड पहनता हूं और रन भी बनाता हूं। यह कभी भी ऐसा नहीं है।

सच कहूं तो मैं इसके बारे में चर्चा नहीं करता। मैं हर मैच के दौरान पैड पहन कर रहता हूं, फिर चाहे यह एक शोपीस की तरह हो या एक बल्लेबाज की तरह। मैच के दौरान मैं किसी भी समय मैदान पर जाने के लिए तैयार रहता हूं।

अश्विन ने आगे कहा- यदि आप मेरी जगह किसी बल्लेबाज को इस स्थिति में डालेंगे, तो हो सकता है वे खुद से ऐसा न करें। लेकिन मेरी जैसे व्यक्ति के लिए जो पूरे सीजन में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं करता, मुझे खुशी है कि कम से कम मुझे पैड बांधने का मौका तो मिलता है।

दूसरी ओर आपको इस मैच में अश्विन के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद, गेंदबाजी में अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट भी निकाले। तो वहीं इस हरफनमौला खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

close whatsapp